पटना से अमृतसर जा रहे विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से अमृतसर जा रहे विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी, 26 जुलाई : पटना से अमृतसर जा रहे विमान में सवार विमान यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पायलट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। एटीसी द्वारा अनुमति मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बीमार इंस्पेक्टर को तत्काल एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल इमरजेंसी रूम में ले जाया गया, वहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद एम्बुलेंस से शहर में स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। उसके बाद विमान वाराणसी एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए प्रस्थान किया।

Spicejet Flight

एक घंटे वाराणसी में रुका रहा विमान
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 3722 मंगलवार को सुबह में पटना एयरपोर्ट से अमृतसर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था। इस विमान में बीएसएफ के इंस्पेक्टर प्रियरंजन सिंह (40) भी सवार थे। विमान हवा में था उसी दौरान प्रियरंजन सिंह की तबीयत एकाएक खराब हो गई। पायलट द्वारा एटीसी से संपर्क करने के बाद सुबह 10:45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात डॉ. सुजीत सिंह ने इंस्पेक्टर का प्राथमिक उपचार किया। हालत में अधिक सुधार न होने के चलते उन्हें शहर में स्थित अस्पताल में भेजा गया। टिकट के आधार पर उनके परिजनों को भी एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा सूचना दे दिया गया। उसके बाद अन्य यात्रियों को लेकर दोपहर 12:10 बजे विमान वाराणसी एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए प्रस्थान कर गया।

समय से उतरा विमान, जिससे बच गई जान
एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टर सुजीत ने बताया कि प्रियरंजन सिंह पटना के रामकृष्ण नगर, पुराना बस स्टैंड के रहने वाले हैं। विमान अमृतसर जा रहा था उसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ गया। विमान में मौजूद क्रू मेंबर द्वारा उनकी मदद की गई हालांकि हालत में सुधार नहीं हुआ जिसके चलते विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान से उतरने के बाद एयरपोर्ट पर स्थित मेडिकल इमरजेंसी रूम में तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया गया और उसके बाद हर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यदि विमान उतरने में समय लगा होता तो उन्हें बचाना मुश्किल हो सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+