जौनपुर में ट्रैक्टर समेत कुएं में समा गया चालक, जरा सी चूक बनी जानलेवा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत एक गांव में कुएं में ट्रैक्टर समेत चालक गिर गया, काफी प्रयास के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। उसे खोजने के लिए देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

जौनपुर जिले में एक मामूली गलती के चलते सोमवार को ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत एक कुएं में गिर गया। सुबह से लेकर देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। रात में भी घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद कुएं में गिरे हुए ट्रैक्टर चालक के परिवार में मातम का माहौल है। घटनास्थल पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

बैक गियर लगाने के चलते कुएं में गिरा ट्रैक्टर

बैक गियर लगाने के चलते कुएं में गिरा ट्रैक्टर

जानकारी अनुसार जौनपुर जिले के मड़ियाहूं जिला के अंतर्गत बारी नेवादा नंबर दो नामक गांव के रहने वाले दद्दू चौहान अपने पंपिंग सेट मशीन के बगल में बोरिंग का कार्य करवा रहे हैं। जहां बोरिंग कराया जा रहा है, उसी के बगल में एक पुराना कुआं है जिसमें पहले पंपिंग सेट लगा हुआ था। वह कंपनी के खराब हो जाने के चलते हैं अब दद्दू चौहान नई बोरिंग करा रहे थे। सोमवार की सुबह गांव के रहने वाले प्रमोद सिंह का ट्रैक्टर उन्होंने एक ढोने के लिए लिया। ट्रैक्टर को ट्रैक्टर चालक 20 वर्षीय मोनू उर्फ कल्लू चला रहा था जबकि 22 वर्षीय अंकित भी ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में ईंट रख कर गोलू और अंकित उसे लेकर पंपिंग सेट के समीप पहुंचे। ट्रैक्टर से ईट गिराने के लिए मोनू द्वारा बैक गियर लगाया जा रहा था बैक गियर लगाने के दौरान गलती से उसने अगला गियर लगा दिया और ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई।

एक युवक को लोगों ने बचा लिया

एक युवक को लोगों ने बचा लिया

गियर लगने के चलते ट्रैक्टर काफी तेजी से आगे बढ़ा और सामने स्थित पंपिंग सेट के कुएं में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मोनू भी ट्रैक्टर पर सवार था और उसे कूदने का भी मौका नहीं मिला। जबकि ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में बैठा अंकित भी उसी पर रह गया और देखते देखते ट्रैक्टर के साथ दोनों कुएं में गिर गए। अंकित ऊपर बैठा था जिसके चलते वहां पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे कुएं से बाहर निकाल लिया लेकिन कुएं में पानी होने के चलते ट्रैक्टर चालक मोनू ट्रैक्टर समेत कुएं के पानी में समा गया। लोगों ने काफी प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर और मानू का कोई अता-पता नहीं चला।

फायर ब्रिगेड को भी नहीं मिली सफलता

फायर ब्रिगेड को भी नहीं मिली सफलता

घटना के बाद वहां पर मौजूद लोग रोने चिल्लाने लगे। मौजूद लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कुएं में गिरे ट्रैक्टर और मोनू की खोजबीन शुरू की लेकिन कुएं में अत्यधिक पानी होने के चलते उन्हें सफलता नहीं मिली। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब जानकारी नहीं मिली तो जेसीबी बुलवाई गई। सूचना मिलने के बाद मड़ियाहूं तहसील के तहसीलदार संतोष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक प्रयास करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो कुए से थोड़ी दूरी पर जेसीबी से गड्ढे की खुदाई शुरू हुई। गड्ढा खोदते खोदते शाम हो गया लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

युवक के परिवार में मचा कोहराम

युवक के परिवार में मचा कोहराम

कुएं में गिरे हुए मोनू के बारे में देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के बाद मोनू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू अभियान जारी है। संभावना जताई गई कि जेसीबी द्वारा खोदे जा रहे गड्ढे के चलते मोनू की तलाश करने में सफलता जरूर मिलेगी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+