कोरोना मरीज ने ऑनलाइन ऑर्डर किया पिज्जा, वार्ड में पहुंचते ही डिलीवरी ब्वॉय के उड़े होश

वाराणसी। खबर वाराणसी जिले से है, यहां एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद ही डिलीवरी ब्याय भी बिना कुछ जाने पिज्जा लेकर आइसोलेशन वार्ड के गेट तक पहुंच गया। हालांकि, जब उसे कोरोना वार्ड के बारे में पता चला तो वो हक्का बक्का रह गया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2300 नए मरीज सामने आए है। वहीं, 34 मरीजों की मौत हो गई है।

Corona positive patient ordered pizza, delivery boy went in covid ward

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाराणसी जिले के चौकाघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहां पर एसिम्टोमेटिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज ने बुधवार दोपहर अपने मोबाइल फोन से पिज्जा का ऑर्डर कर दिया। कुछ देर बाद ही एक डिलेवरी ब्वाय पिज्जा लेकर आइसोलेशन वार्ड के गेट तक पहुंच भी गया। गार्ड से जब ऑर्डर देने के लिए मरीज का नाम बताया और अंदर जाने देने की बात कही। तो गार्ड ने उसे बताया कि यह कोरोना वार्ड है।

कोरोना वार्ड और पिज्जा मंगाने वाला मरीज के बारे में जानकारी मिलने के बाद डिलेवरी ब्वाय सन्न रह गया। उसने तत्काल अपना बैग उठाया और वहा से भाग खड़ा हुआ। इससे पहले भी दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन जिले में फूड की ऑनलाइन डिलीवरी पर रोक लगा दी थी। लेकिन अर्दली बाजार स्थित उक्त शॉप में चोरी छिपे पिज्जा तैयार किया जा रहा था। इसका शाम को एक वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस सतर्क हुई। छापेमारी में डिलीवरी ब्वॉय अविनाश सिंह, मोनू, अविनाश यादव, गंगापुर के नमित दास को पुलिस ने पकड़ लिया था। साथ ही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+