काशी विश्वनाथ धाम : CM योगी ने कहा- पहली बार हुआ गांधीजी का भव्य काशी का सपना साकार

वाराणसी, 13 दिसंबर: वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हजारों वर्षों की तपस्या आज सार्थक होती दिखाई दी है। एक हजार वर्षों से काशी ने जिन विपरीत परिस्थितियों का सामना किया उसका साक्षी हर भारतवासी रहा। काशी में बाबा विश्वनाथ का ये धाम अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य उसी श्रृंखला को एक नया स्वरूप प्रदान करता है।

Recommended Video

    Kashi Vishwanath Corridor Inauguration: PM Modi ने की Cruise की सवारी, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    cm yogi says for the first time gandhiji dream of magnificent Kashi has come true

    गांधी जी का शानदार काशी का सपना हुआ साकार: सीएम योगी

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जब 100 साल पहले वाराणसी आए थे, तो उन्होंने संकरी गलियों और गंदगी को देखकर दर्द व्यक्त किया था। गांधी जी के नाम पर कई लोग सत्ता में आए, लेकिन पहली बार उनका शानदार काशी का सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, 'हम सबका सौभाग्य है कि बाबा विश्वनाथ का धाम आज नए रूप में नए कलेवर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पीड़ा को दूर करने का भी काम किया है। गांधी जी के नाम पर बहुत से लोगों ने राजनीति की होगी लेकिन गांधी जी के सपने को अगर किसी ने सच किया तो हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने।'

    पीएम मोदी ने किया काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिन के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने करीब 339 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 10:30 बजे वाराणसी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने वाराणसी में सबसे पहले प्राचीन काल भैरव मंदिर के दर्शन किए, जिन्हें काशी के कोतवाल कहा जाता है। पीएम मोदी ने कहा, 'मैं बाबा के साथ साथ नगर कोतवाल कालभैरव जी के दर्शन करके भी आ रहा हूँ, देशवासियों के लिए उनका आशीर्वाद लेकर आ रहा हूँ। काशी में कुछ भी नया हो, उनसे पूछना आवश्यक है। मैं काशी के कोतवाल के चरणों में भी प्रणाम करता हूं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+