Chunav Result: वाराणसी में 2014 के मुकाबले इस बार चार गुना ज्यादा दबा NOTA, 4 उम्मीदवार रह गए नोटा से भी पीछे

Varanasi Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर वाराणसी के सांसद बने हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया। इधर एनडीए गठबंधन द्वारा उन्हें अपना नेता चुन लिया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। फिलहाल वाराणसी से इस बार लोकसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

chunav-result-in-varanasi-nota-was-pressed-four-times-more-this-time-compared-to-2014

बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री महज 152513 वोटों से चुनाव जीते। गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह प्रधानमंत्री की नैतिक हार है। काशी की जनता उन्हें नकार चुकी है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुल 612970 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 460457 वोट मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में अजय राय के वोटों का ग्राफ इस बार कई गुना बढ़ गया है।

वाराणसी लोकसभा सीट से 7 प्रत्याशी थे मैदान में
वाराणसी लोकसभा सीट से इस बार 7 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से नरेंद्र मोदी, कांग्रेस से अजय राय, बसपा से अतहर जमाल लारी, युग तुलसी पार्टी से कोली शेट्टी शिवकुमार, अपना दल कमेरावादी से गगन प्रकाश यादव, दिनेश कुमार यादव और संजय कुमार तिवारी निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अजय राय को छोड़ दिया जाए तो अन्य कोई भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी से लेकर सभी अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई।

14 की अपेक्षा 24 में 4 गुना अधिक दबा NOTA
आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि साल 2014 में वाराणसी में नोटा बटन पर 2051 वोट पड़े थे। वहीं साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान नोटा बटन दबाने वालों की संख्या 4037 पहुंच गई थी। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 14 की अपेक्षा चार गुना अधिक मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।

इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट पर 8478 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। इसके बीच जो सबसे हैरान कर देने वाली बात है वह यह है कि भाजपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो अन्य 4 प्रत्याशियों के वोट नोटा से भी कम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+