प्रेम में रोड़ा बना दोस्त तो चाकू से गला रेत कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका

वाराणसी में चाकू से गला काट कर दोस्त की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव

वाराणसी, 20 जुलाई : वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में दो दिन पूर्व रेलवे ट्रैक पर महमूदपुर गांव निवासी परवेज (22) नामक एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। प्रथम दृश्यता ऐसा प्रतीत हुआ कि युवक ने आत्महत्या की है, हालांकि उसके पास से मोबाइल और रुपए गायब थे जिसके बाद हत्या की आशंका हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी युवक के हत्या किए जाने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी तो परत दर परत मामला खुलता गया और हत्या करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने 2 हजार रुपए, मोबाइल, ब्लूटूथ और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

Varanasi Lohta Police

प्रेमिका से बात करने पर कर देता था शिकायत
पुलिस ने इस मामले में लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी शहजादे पुत्र हकीम और इसी गांव के रहने वाले ताहिर पुत्र मुस्तफा को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में शहजादे ने बताया कि वह गांव की ही एक युवती से प्रेम करता है। जब भी वह उस युवती से मोबाइल पर बात करता था तो परवेज इसकी शिकायत युवती के घरवालों से कर देता था। शहजादे द्वारा परवेज को कई बार मना किया गया इसके बावजूद भी वह नहीं माना। बाद में वह अपने चचेरे भाई ताहिर के साथ मिलकर परवेज को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 17 जुलाई को सायं काल शहजादे और ताहिर ने परवेज को भिटारी गांव में मिलने के लिए बुलाया। अंधेरा होने पर दोनों ने चाकू से गला रेत कर परवेज की हत्या कर दी।

रेलवे ट्रैक पर शव फेंककर भाग निकले
पुलिस की पूछताछ में यह भी बातें सामने आई कि परवेज की हत्या करने के बाद शहजादे और ताहिर रेलवे ट्रैक पर ही उसके शव को रखकर घर चले गए। हत्यारों को लगा कि ट्रेन से कट जाने के बाद किसी को हत्या के बारे में जानकारी नहीं मिलेगी। हालांकि दोनों ने उसका मोबाइल, ब्लूटूथ और उसके जेब में रखे रुपए भी निकाल लिए। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद जब मृत युवक के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुई तो उसी समय परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक के पिता गुलाम साबिर की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा जांच शुरू की गई और हत्या करने वाले दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- संगठन-सरकार का अंदरूनी घमासान सतह पर आया ? जानिए मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे की अफवाह की INSIDE STORY

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+