अमेरिकन मॉडल अपर्णा सिंह ने वाराणसी को बताया 'सबसे डरावना शहर', सोशल मीडिया पर लोगों ने लिया आड़े हाथ
भारत में हिन्दू धर्म एवं सभ्यता के केंद्र के रूप में काशी यानि वाराणसी का विशेष महत्व है। बनारस की कई विशेषताएँ हैं एवं इसके कई नाम हैं जो इसे भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाता है। पुरातत्व, पौराणिक कथाओं, भूगोल, संस्कृति अध्यात्म, कला, वाराणसी का इतिहास, उत्तरवाहिनी गंगा पर अपनी अनूठी स्थिति, भारत के इतिहास के माध्यम से इसकी यात्रा, भगवान शंकर के त्रिशूल पर बसी यह नगरी आदि विशेषताएँ इसे सबसे पुराना जीवित शहर का महत्व प्रदान करता है। इसी काशी को अमेरिका के जॉर्जिया शहर में पली-बढ़ी और लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली मॉडल अपर्णा सिंह ने सोशल मीडिया पर टिप्पिणि करते हुए 'सबसे डरावना शहर बता दिया।' फिर क्या था, इसी टिप्पिणि को लेकर वह सोशल मीडिया यूज़र्स के निशाने पर आ गई और अब माफ़ी मांगती नजर आ रही है।

"यह जगह वास्तव में बहुत खराब है"
दरअसल, मॉडल अपर्णा सिंह अमेरिका के जॉर्जिया शहर में पली-बढ़ी हैं लेकिन उनका ताल्लुक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। हाल ही में अपर्णा सिंह बिजनेस टूर के लिए वाराणसी आई थीं। वाराणसी में उन्होंने अपनी ज्वेलरी ब्रांड इंडियन गॉडेस बुटीक के निर्माताओं से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने वाराणसी शहर में कुछ समय बिताया। कुछ वीडियोस बनाई तो कुछ तस्वीरें भी ली। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। वीडियो में उन्होंने गंगा नदी के फुटेज शेयर करते हुए कहा कि "गंगा नदी वास्तव में बहुत प्रदूषित हैं और सीवेज से भरी है। आप देख सकते हैं कि यहां लोग नहा रहे हैं।
यही नहीं उन्होंने इसके बाद सम्भवता मणिकर्णिका घाट के सामने से गुजरते हुए चिताएं जलती देखी हों। उसपर भी उन्होंने कहा "होटल के रास्ते में आप डेड बॉडी जलते हुए देख सकते हैं। इसके इलावा उन्होंने कहा कि "होटल को देखिए, यह कितना खराब दिखता है। आप सड़क के बीच में लोगों और कुत्तों को सोते हुए देख सकते हैं। यह जगह वास्तव में बहुत खराब है।"

सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल
अमेरिका से आई मॉडल अपर्णा सिंह द्वारा पोस्ट किये गए इन वीडियोस को लेकर वह सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं। हालांकि, मामले को सोशल मीडिया पर तूल पकड़ता हुआ देखकर उन्होंने माफी भी मांगी है और कहा कि उनका इरादा वाराणसी का अपमान करने का नहीं था। पर अपर्णा सिंह की पोस्ट पर लगभग 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें काशी की आलोचना करने के लिए बुरी तरह ट्रोल कर दिया है।
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि आगे कहीं जाने से पहले रिसर्च करके जाएं और बिना किसी जजमेंट के नए अनुभव के लिए तैयार रहें। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत ही काशी को सबसे चमत्कारी जगह बनाती है। एक यूजर ने लिखा कि बिना जानकारी के कुछ भी न बोले और काशी में मृत्यु को मंगल माना जाता है और अंतिम संस्कार से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर 24 घंटे चिताएं जलती हैं। जिन डेड बॉडीज की आप बात कर रहे हैं, वह यहाँ मोक्ष प्राप्ति के लिए आती हैं।












Click it and Unblock the Notifications