Ramcharitmanas विवाद के बीच संकट मोचन मंदिर पहुंचे अखिलेश यादव, तुलसीदास ने की थी मंदिर की स्थापना
रामचरितमानस की चौपाई को लेकर घमासान मचा हुआ है, इसी बीच वाराणसी पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार रात में संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस मंदिर का निर्माण गोस्वामी तुलसीदास द्वारा कराया गया था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार रात में वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में पहुंचे और दर्शन पूजन किए। इसके अलावा रात में ही वे अस्सी घाट पर स्थित पप्पू टी स्टॉल पर पहुंचे और गोपाल चौरसिया के पाने के दुकान पर बनारसी पान का लुफ्त उठाए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। इसके बाद शुक्रवार को सुबह में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस लौट गए।

गोस्वामी तुलसीदास कराए थे मंदिर का निर्माण
यह भी बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस की चौपाई को लेकर दिए गए बयान के बाद घमासान मचा हुआ है। इस दौरान गोस्वामी तुलसीदास पर भी लोगों द्वारा सवाल उठाए गए। यह भी बता दें कि जी संकट मोचन मंदिर में अखिलेश यादव गुरुवार को रात्रि में दर्शन करने पहुंचे थे उसे संकट मोचन मंदिर का निर्माण गोस्वामी तुलसीदास द्वारा ही कराया गया था। ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर हनुमान जी ने तुलसीदास को दर्शन दिया था और तुलसीदास के अनुरोध पर हनुमान जी यहीं पर स्थापित हो गए और उसी के बाद से इस मंदिर में काशी के लोगों सहित देश-विदेश के लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। मंदिर में दर्शन करने और तुलसीदास को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव कन्नी काटते नजर आए, हालांकि उन्होंने जरूर कहा कि वे इसके पहले भी संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने आ चुके हैं।

सपा सरकार में रखी गई थी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव
शुक्रवार को सुबह में अखिलेश यादव श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा तैयारी की गई थी और सपा की कैबिनेट द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की मंजूरी दे दी गई थी। आगे उन्होंने यह भी कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में जो भूमिगत बिजली का कार्य दिखाई दे रहा है वह समाजवादियों की देन है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा गया भारतीय जनता पार्टी के लोग बाबा विश्वनाथ से वोट मांगते हैं और मैं बाबा से प्रार्थना करता हूं कि 27 लाख करोड़ इन्वेस्टमेंट की बात झूठी ना निकले और कम से कम काशी में भी 5 करोड़ का इन्वेस्टमेंट होना चाहिए। इसके अलावा गंगा और यमुना में सफाई किए जाने को लेकर भी वे भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधे।

किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई और बेरोजगारी चरम पर
अखिलेश यादव शुक्रवार को वाराणसी में बीजेपी पर हमलावर दिखे उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही गई थी ऐसे में किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हो रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है, बढ़ती महंगाई से भी जनता त्रस्त है। मंदिर में दर्शन करने के दौरान उनके साथ सपा सरकार में मंत्री रहे मनोज राय धूपचंड़ी समें सपा के दर्जनों नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। वाराणसी में दो दिनों तक भ्रमण के दौरान अखिलेश यादव ने चाय और पान से लेकर कचौड़ी और मलईयो तक का स्वाद भी लिया। जानकारों का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है जब ऐसा लगा कि अखिलेश यादव का यह दौरा बनारस को समझने और बनारसीपन में समय व्यतीत करने के लिए हुआ है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications