काशी में बारिश में भीगते हुए पूरी हुई गंगा आरती, जलभराव पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, कहा- 'काशी बन गई वेनिस'

UP Varanasi News: भारी बारिश के कारण वाराणसी की कई सड़कों और गलियों में जलजमाव देखा जा रहा है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

UP Varanasi: वाराणसी में गुरुवार शाम काल से ही तेज बरसात हो रही है। भारी बरसात के चलते वाराणसी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं कई सड़कें भी जलमग्न हो चुकी हैं।

वाराणसी के अंधरापुल के नीचे हुए जलभराव का वीडियो ट्वीट करते हुए गुरुवार की रात्रि में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

akhilesh-yadav-tweeted-on-the-waterlogging-in-varanasi-and-kashi-kyoto-and-venice

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया, काशी को क्योटो बनाने चले थे, लेकिन वेनिस बना दिया।" अखिलेश यादव के ट्वीट पर ट्विटर यूजर द्वारा तरह-तरह की प्रक्रिया दी जा रही है।

वाराणसी में केवल एक सड़क की स्थिति नहीं है अन्य सड़कों और गलियों में भी जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि भारी बरसात के चलते जल भरा हुआ है। वर्षा जल को निकालने का प्रयास जा रही है।

बरसात के बीच हुई गंगा आरती: यह भी बता दें कि काशी में गुरुवार की रात्रि में मूसलाधार बरसात के चलते दशाश्वमेध घाट पर की जाने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती भारी बरसात के बीच संपन्न हुई।

तेज बरसात के दौरान भी श्रद्धालु और पर्यटक विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की आराधना की ओर भक्ति में झूमते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा यह भी कहा गया कि बरसात में गंगा आरती देखना सौभाग्य की बात है।

इस बारे में गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष प्रशांत मिश्र द्वारा मीडिया को बताया गया कि गंगा आरती की परंपरा अनवरत चलती आ रही है। कोरोना काल में एक ही अर्चक द्वारा गंगा आरती की जाती रही। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 30 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ जब गंगा आरती न की गई हो।

बताया कि गुरुवार को भारी बरसात के दौरान गंगा आरती के समय ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो स्वयं इंद्रदेव मां गंगा की आरती देखने के लिए काशी में पहुंचे हैं। मां गंगा के प्रति श्रद्धालुओं की भक्ति को भारी बारिश डिगा न सकी और बरसात में आरती संपन्न की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+