कल से शुरू होगी Agniveer Bharti, पहले दिन चौरी-चौरा व बांसगांव से 3903 अभ्यर्थी होंगे शामिल

वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में बुधवार से Agniveer Bharti शुरू हो जाएगी, भर्ती के पहले दिन गोरखपुर जिले के चौरी चौरा और बांसगांव तहसील के 3903 अभ्यर्थी शामिल होंगे

वाराणसी जिले के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में बुधवार से Agniveer Bharti का आयोजन होगा। भर्ती को देखते हुए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रणबांकुरे मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 नवंबर अर्थात बुधवार को गोरखपुर के चौरी चौरा और बांसगांव तहसील के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। यह भी बता दें कि चौरी चौरा और बांसगांव तहसील के 3903 अभ्यर्थियों ने Agniveer Bharti के लिए आवेदन किया है।

16 नवंबर 6 दिसंबर तक चलेगी भर्ती

16 नवंबर 6 दिसंबर तक चलेगी भर्ती

16 नवंबर से शुरू हो रही है जिसमें गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी जनपदों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह भर्ती 6 दिसंबर तक चलेगी। रणबांकुरे मैदान में एक ही दिन काफी संख्या में अभ्यर्थियों का जुटान न हों, इसको इस को ध्यान में रखते हुए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को तहसील वार बुलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में रेलवे स्टेशन से लगायत छावनी में स्थित रणबांकुरे स्टेडियम तक सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अभ्यर्थी द्वारा यदि अनुशासनहीनता की जाती है या फिर अशांति खिलाई जाती है तो उनके खिलाफ तत्काल रूप से कार्रवाई भी की जाएगी। भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन द्वारा शांति की अपील की गई है। यह भी कहा गया है कि भर्ती में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व सायंकाल वाराणसी पहुंचने वाले युवाओं को रणबांकुरे स्टेडियम के पहले ही रोका जाएगा, वहां से जांच पड़ताल करने के बाद यात्रियों को रणबांकुरे मैदान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।

भूलकर भी न करें ऐसी गलती

भूलकर भी न करें ऐसी गलती

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा पूर्व में ही बताया जा चुका है कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों द्वारा जिस तरह का फोटो आवेदन पत्र पर लगाया गया था उसी तरह अभ्यर्थियों का हुलिया भी होना चाहिए। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि कई ऐसे अभ्यर्थी रहते हैं जो आवेदन के समय क्लीन सेव फोटो का इस्तेमाल करते हैं और भर्ती में शामिल होने के लिए जब भी पहुंचते हैं तो उनके चेहरे पर दाढ़ी होती है। ऐसे अभ्यर्थियों को यदि उनका चेहरा फोटो से मिलान नहीं करेगा तो उनको मैदान में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है कि आवेदन के लिए लगाए गए फोटो से उनकी हुलिया मैच करनी चाहिए। सेना भर्ती कार्यालय प्रभारी द्वारा यह भी बताया गया है कि जो भी अभ्यर्थी शारीरिक और लिखित परीक्षा में सफल होंगे उनको ही आगे की प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा। शारीरिक रूप से अनफीट और परीक्षा पास न करने वाले अभ्यर्थी किसी के बहकावे में ना आएं। ऐसा करने पर अभ्यर्थियों का ही नुकसान होगा।

कैंट रेलवे स्टेशन के गेट से निकलेंगे अभ्यर्थी

कैंट रेलवे स्टेशन के गेट से निकलेंगे अभ्यर्थी

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए ट्रेन से आने वाले अभ्यर्थी वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सेकंड एंट्री गेट द्वारा रेलवे स्टेशन से बाहर निकलेंगे और वहां से सीधे रणबांकुरे मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रथम इंट्रीकेट से निकलने पर बाहर जाम का सामना करना पड़ेगा इसके अलावा अभ्यर्थियों के निकलने के चलते रेलवे स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति भी देखने को मिलेगी। ऐसे में अपनी सुविधा के लिए अभ्यर्थी द्वितीय गेट का ही प्रयोग करें और वहां से रणबांकुरे स्टेडियम काफी नजदीक भी है।

छावनी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

छावनी क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक

यह भी बताया गया है कि छावनी क्षेत्र के रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती आयोजित की जा रही है ऐसे में मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा और दोपहर 2:00 रात्रि 10:00 बजे तक छावनी क्षेत्र में किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह भी बताया गया कि बाल्मीकि तिराहा व नेहरू पार्क तिराहा से कोई भी वाहन कैंटोनमेंट की तरफ नहीं जाएगा इसके अलावा जेएचवी मॉल और फुलवरिया ओवरब्रिज की तरफ से भी किसी भी वाहन को कैंटोनमेंट की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+