शिवरूप धारण कर नंदी रूपी बाइक में पेट्रोल लेने पहुंचा शिवभक्त, लोग बनाने लगे वीडियो
काशी में दिखा ऐसा शिवभक्त जिसे देखकर लोग बनाने लगे वीडियो, शिव स्वरूप में निकला घूमने
वाराणसी, 24 जुलाई : सावन माह में काशी में कावड़ियों और बाबा भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जा रहा है। चारों ओर हर हर महादेव के नारे लग रहे हैं। अलग-अलग रूप धारण कर शिवभक्त बाबा को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में वाराणसी में एक ऐसा शिवभक्त दिखाई दिया जिसे देखकर हर व्यक्ति उसे अपने मोबाइल में कैद किया। जहां से वह गुजरता वहां लोग उसे देखने लगते और वीडियो बनाने लगते। इस शिवभक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

13 हजार खर्च कर बाइक को दिया नंदी का रूप
बड़ागांव थाना क्षेत्र के अनेई बाजार निवासी सुनील गुप्ता नामक व्यक्ति पान और परचून की दुकान चलाता है। सुनील ने बताया कि वह हर बार सावन माह में बाबा का दर्शन करने और उन्हें जल चढ़ाने के लिए आता है। कोरोना काल में दो साल तक वह बाबा को जल नहीं चढ़ा सका। इस बार वह अपने मन में विचार किया कि कुछ अलग तरीके से बाबा को जल चढ़ाने जाएगा। उसके बाद वह अपने मित्रों से बात किया और बाइक को नंदी रूप में बनाने का प्रयत्न किया। उसने बताया कि बाइक को नंदी के रूप में बनाने के लिए उसे कई सामानों की आवश्यकता हुई। एक-एक कर कुल 13 हजार के सामानों को वह खरीद कर घर लाया। उसके बाद तीन दिनों तक मेहनत करने के बाद वह बाइक को नंदी का रूप दिया।

बाबा रूप धारण कर निकला जल चढ़ाने
सुनील गुप्ता और उसके मित्र शनिवार को जल चढ़ाने के लिए घर से निकले तो उनके साथ वह भी नंदी रूपी बाइक पर बैठकर शिव स्वरूप धारण कर घर से निकल गया। उसके साथ कांवड़ियों की टीम काशी के दशाश्वमेध घाट पहुंची। दशाश्वमेध घाट पर सुनील और उसके मित्रों ने कांवड़ में जल लिया और त्रिलोचन महादेव जौनपुर में चढ़ाने के लिए निकल पड़े। इस दौरान उसके साथी कावड़िए उसके पीछे पीछे चल रहे थे जबकि वह नंदी रूपी बाइक पर सवार होकर आगे आगे चल रहा था। पूरे रास्ते में जो भी उसे देखता, तुरंत अपने मोबाइल में उसका वीडियो और फोटो बना लेता।

पेट्रोल भरवाने पहुंचा तो कर्मचारी आश्चर्य में पड़ गए
दशाश्वमेध घाट से कांवड़ में जल लेने के बाद जब वह हरहुआ के ब्यास व्यास में स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचा तो वहां पेट्रोल दे रहे कर्मचारी भी आश्चर्य में पड़ गए। पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और तेल भरवाने पहुंचे ग्राहकों ने भी उसके साथ सेल्फी लिया और वीडियो भी बनाया। सुनील ने कहा कि वह करीब 35 वर्षों से बाबा के दर्शन पूजन में लगा हुआ है और जब तक सांस चलेगी तब तक वह बाबा का पूजा करता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications