UP News: जरा सी चूक बनी जानलेवा, सूखे कुएं में थी जहरीली गैस और गिरी बकरी, निकालने उतरे तीन लोग, एक की मौत
UP Varanasi News: वाराणसी के फूलपुर क्षेत्र में कुएं में गिरी बकरी को बचाने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कुएं में बेहोश हो गए दो लोगों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार की रात्रि में कुएं में गिरी बकरी निकालने के लिए कुएं में उतरे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग कुएं में बेहोश हो गए। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा है, वहीं दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलाज कर रहे डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि दोनों का उपचार अभी चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय से यदि बचाव के लिए फायर ब्रिगेड के पास ऑक्सीजन सिलेंडर रहता तो युवक की जान बच सकती थी।

दरअसल, वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना अंतर्गत मीराशाह गांव के रहने वाले जलील नामक व्यक्ति की बकरी सोमवार को शाम काल घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक पुराने सूखे कुएं के पास टहल कर घास खा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बकरी कुएं में गिर गई।
कुएं में बकरी गिरने के बाद जलील के परिवार के लोग शोर मचाने लगे। उसके बाद बस्ती का रहने वाला 20 वर्षीय शोएब बकरी को कुएं से बाहर निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। कुएं में शोएब के उतरने के कुछ देर बाद लोगों के बुलाने पर भी शोएब ने कोई जवाब नहीं दिया।
लोगों को लगा कि ऐसा क्या हुआ कि शोएब कुछ बोल नहीं रहा है। उसके बाद वहां पर मौजूद 25 वर्षीय इंसाफ नमक दूसरा युवक कुएं में उतरा, कुएं में उतरने के बाद इंसाफ कुछ देर तक तो लोगों की बातों का जवाब देता रहा लेकिन बाद में वह भी शांत हो गया।
ऐसे में वहां चीख-पुकार मच गई। उसके बाद बस्ती के ही रहने वाले 60 वर्षीय शाहबू नामक व्यक्ति भी कुएं में उतरा। शाहबू जब कुएं में उतरा तो उसे इस बात का आभास हो गया कि कुएं में जहरीली गए थे जिसके चलते दोनों युवक बेहोश हो चुके हैं।
कुएं के अंदर से आवाज लगाते हुए शाहबू द्वारा ऊपर खड़े लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ऊपर मौजूद लोग परेशान हो गए। लोगों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया। इधर थोड़ी देर बाद शाहबू भी बातचीत करना बंद कर दिया। उसके बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे।
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शाहबू को कुएं से बाहर निकाला, उसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में उपचार के लिए भेजा गया। उसके बाद फायर कर्मियों ने कुएं में अचेत पड़े शोएब को भी बाहर निकाल लिया।
बाद में ऑक्सीजन सिलेंडर न होने और कुएं में जहरीली गैस होने के चलते कुएं में उतरने के लिए फायर कर्मियों की हिम्मत गवाही नहीं दी। उसके बाद देर रात एनडीआरएफ के जवान पहुंचे तो इंसाफ को बाहर निकाला गया हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications