Varanasi: प्रधानमंत्री आवास के एक फ्लैट में गृह प्रवेश के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, 7 झुलसे
Varanasi जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत अनौरा गांव में स्थित प्रधानमंत्री आवास में सोमवार दोपहर में गृह प्रवेश कराते समय एक प्लेट में आग लग गई। आग लगने के बाद गृहस्वामी समेत 7 लोग झुलस गए जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई

Varanasi जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत अनौरा गांव में प्रधानमंत्री आवास के एक फ्लैट में सोमवार दोपहर में गैस सिलेंडर लीकेज के चलते आग लग गई। घटना के समय गृह स्वामी द्वारा गृह प्रवेश कराया जा रहा था। आग लगने के चलते कुल 7 लोग झुलस गए, जिसमें 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी अनुसार भदोही जनपद के नई बाजार के रहने वाले सुरेंद्र चौहान को अनौरा में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में फ्लैट आवंटित हुआ है। बताया जा रहा है कि फ्लैट की रजिस्ट्री हो जाने के बाद सुरेंद्र अपने परिवार के साथ सोमवार को गृह प्रवेश करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान सुरेंद्र चौहान के परिवार के साथ ही उनके रिश्तेदार भी मौजूद थे। घर में पुरोहित द्वारा पूजा पाठ कराया जा रहा था और हलवाई खाना बनाने में भी जुटे हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सिलेंडर लीकेज किया और आग लग गई।
आग लगने के बाद उसमें मौजूद लोग भागने लगे। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। जब तक आप पर काबू पाया जाता तब तक सुरेंद्र चौहान और उनकी पत्नी पूजा चौहान, सितारा देवी, पुरोहित मनोहर पांडेय, ज्योति, चंदन दुबे, गोलू आदि लोग झुलस गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भिजवाए। वहां उपचार के दौरान 3 लोगों को रेफर कर दिया गया जबकि आने का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि गैस सिलेंडर की पाइप में आग लगी थी और आग लगने के बाद पाइप चारों तरफ घूमने लगी इस दौरान उन लोगों को कमरे से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला और कपड़े में आग पकड़ लेने के चलते लोग चीखने चिल्लाने लगे।
हालांकि लोगों ने यह भी बताया कि फ्लाइट में फायर उपकरण लगाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करते हुए तत्काल आप पर काबू पा लिया गया। यदि फायर ऊपर नहीं लगाए गए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अभी तीन घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications