दस लाख कर्ज देकर वसूल लिए 54 लाख, थाने में भी नहीं हुई सुनवाई
वाराणसी में पट्रोल पंप संचालक को 10 लाख कर्ज देकर सूदखोरों ने 54 लाख रुपए वसूल लिया उसके बाद फिर मांगने लगे 50 लाख, थाने पर भी नहीं हुई सुनवाई।
वाराणसी, 08 अगस्त: वाराणसी जिले में एक व्यक्ति को सूदखोरों ने दस लाख रुपया कर्ज दिया। उसके बाद उससे करीब 54 लाख रुपए वसूल लिए। इतने रुपए देने के बाद भी सूदखोरों द्वारा अब 50 लाख रुपए की और डिमांड की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा इस मामले में सिगरा थाने की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश से शिकायत किया। कमिश्नर के निर्देश पर सिगरा थाने में सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पिता के बीमार होने पर लिए थे रुपए
सिगरा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के रहने वाले अमित मौर्या ने बताया कि राजातालाब में उनका पेट्रोल पंप चलता है। पंप पर जयदीप सिंह नामक व्यक्ति का आना जाना होता था। साल 2020 में अमित मौर्या के पिता की तबीयत काफी खराब हो गई। उसके बाद अमित को रुपयों की जरूरत पड़ी। ऐसे में अमित ने जयदीप से उधार रुपए के लिए बात किया। जयदीप अपने अपने मित्र प्रमोद कुमार सिंह से बात किया और प्रमोद कुमार सिंह दस लाख रुपए देने के लिए तैयार हो गए। उसके बाद दस लाख रुपए अमित को देखकर उन दोनों लोगों ने सादे स्टांप पेपर पर अमित से हस्ताक्षर करवा लिया।

पैसा देने के बाद भी नहीं दिए स्टांप
अमित मौर्या ने बताया कि वह धीरे-धीरे करके उनको 10 लाख रुपए वापस कर दिया लेकिन उन दोनों ने उसे स्टांप वापस नहीं किया। स्टांप मांगने पर दोनों लोगों ने कहा कि यह तो ब्याज के रुपए हैं पूरा पैसा चुकता करने पर स्टांप दे देंगे। नवंबर 2020 तक अमित मौर्या ने जयदीप और प्रमोद को 14 लाख 79000 चुकता कर दिया। उसके बाद भी उन दोनों ने स्टांप वापस नहीं किया। अमित ने बताया कि लोगों ने सात लाख रुपए की और डिमांड की। अमित के पास पैसा ना होने की स्थिति में लोगों ने अमित की मां आशा मौर्या के नाम की जमीन को सट्टा करा लिया। अमित ने आरोप लगाया कि उसके बाद जयदीप, प्रदीप और प्रमोद नामक तीन लोग उसे अपने घर बुलाए और बंदूक की नोक पर उससे उसके पांच चेक छीन लिए।

घर पर पहुंचकर भी देने लगे धमकी
अमित ने बताया कि 11 जुलाई की रात में जयदीप, प्रमोद सिंह और प्रदीप सिंह अपने तीन चार साथियों को साथ लेकर उसके घर पहुंचे और धमकी दिए। इस दौरान उन लोगों ने घर पर मौजूद महिलाओं से बदसलूकी भी किया। लोगों ने धमकी दिया कि अब तक 31 जुलाई तक 50 लाख रुपए और दे देना नहीं तो पेट्रोल पंप पर कब्जा कर लेंगे। अमित ने बताया कि उन लोगों ने अब पेट्रोल पंप पर अपना आदमी बैठा दिया है और अमित को पेट्रोल पंप प्रवेश नहीं करने देते हैं तथा पेट्रोल पंप पर पूरी तरह कब्जा करना चाहते हैं।

पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेन के निर्देश पर गंजारी गांव निवासी जयदीप सिंह और जयदीप के साले प्रदीप सिंह, केशरीपुर गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार सिंह सहित उनके चार अज्ञात साथियों के विरुद्ध सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिगरा थानाध्यक्ष धनंजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications