आपदा को बनाया अवसर: 2000 के नोट पर ऑफर, परेशान दुकानदार ने उठाया अनोखा कदम

वाराणसी के इस दुकानदार ने दो हजार के खरीद पर एक अनोखा ऑफर निकाला है, जिससे ग्राहक और दुकानदारों दोनों की बल्ले बल्ले हो गई है। सुबह दुकान खुलते ही ग्राहकों की लाइन लग जाती है।

2000 note exchange Varanasi tatoo shopkeeper giving 50 percent discount on purchase of 2 thousand

वैसे तो दो हजार के नोट बंद हो चुके हैं लेकिन आरबीआई ने अभी सितंबर तक इसे चलन में रखा है। साथ ही बैंको में आराम से जमा करने की भी व्यवस्था करवाई गई है। लेकिन इस बीच बाजारों में ग्राहकों से दुकानदार परेशान हो रहे हैं। ग्राहक दो हजार का नोट लेकर मात्र सौ या दो सौ की खरीदारी करते हैं। ऐसे में दुकानदारों के सामने फुटकर देने की बड़ी समस्या सामने आ गई है। लेकिन इस परेशानी का वाराणसी के एक टैटू शॉप मालिक ने अनोखा तरीका अपनाया है, जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

2000 note exchange Varanasi tatoo shopkeeper giving 50 percent discount on purchase of 2 thousand

2 हजार की खरीदारी, 50% डिस्काउंट
आपको बता दें कि पूरे बनारस में यह दुकान अब चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीरों में आप देख रहे होंगे कि इस दुकान पर अलग-अलग स्थानों में दो हजार के नोट की तस्वीर लगी हुई है और साथ ही उसके नीचे ऑफर देने की बात लिखी है। दरअसल, यह दुकानदार टैटू शॉप चलाता है। इनका कहना है आप अपना 2 हजार का गुलाबी नोट लेकर आइये, 2 हजार की खरीदारी कीजिये और साथ में 50% डिस्काउंट भी पाइये। बस शर्त यह है कि खरीदारी 2 हजार या उससे अधिक की होनी चाहिए।

2000 note exchange Varanasi tatoo shopkeeper giving 50 percent discount on purchase of 2 thousand

बनवाने आए थे चिड़िया, बनवा रहे हैं चील
दुकानदार का कहना है कि जैसी दुकानदारी वैसी ग्राहकों को छूट मिलेगी। तब से इस दुकान पर दो हजार के नोट लेकर आने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस ऑफर से ग्राहक और दुकानदार दोनों का फायदा है। ग्राहक को अपना 2 हजार का नोट बदलने की टेंशन नहीं है और ऊपर से भारी डिस्काउंट का लुत्फ़ भी उठा रहा है। इस दौरान एक ग्राहक की तरफ इशारा करते हुए दूकानदार ने कहा "जैसे ये भाईसाहब अपने हाथ पर चिड़िया का टैटू बनवाने आए थे लेकिन डिस्काउंट के चलते अब उतने ही पैसों में चील का टैटू बनवा रहे हैं।"

2000 note exchange Varanasi tatoo shopkeeper giving 50 percent discount on purchase of 2 thousand

ग्राहक और दुकानदार दोनों के लिए विन-विन सिचुएशन
वहीं दुकानदार का यह तरीका बैंक के नियम का फायदा उठाते हुए जहां अपनी दुकानदारी चमका रहा है तो वहीं ग्राहकों को भी आराम दे रहा है। दुकानदार के द्वारा इस ऑफर को लागू करने के बाद से दुकान पर ग्राहकों की लाइन लग गई है। लोग जमकर यहां से खरीदारी भी कर रहे हैं और मनचाहे टैटू भी बनवा रहे हैं। इसे दुकान की आमदनी तो बढ़ी ही है, साथ ही लोगों को 2 हजार के नोट से छुटकारा मिल रहा है वो भी मनचाहे प्रोडक्ट के बदले।

Recommended Video

    जयमाल के स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, लोग हुए शर्म से पानी-पानी...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+