यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो करोड़ की रंगदारी मांगी,जानिए क्या निकली कहानी
YouTuber Saurabh Joshi: उत्तराखंड के फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सिक्योरिटी गार्ड रह चुका है और पैसे कमाने के चक्कर में उसने यह शॉर्टकट तरीका अपनाया।
उसने पैसे कमाने के चक्कर में यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी की धमकी दी। इन दोनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसका फायदा उठाकर उसने सौरभ जोशी को धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है और पैसे नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मार डालने की धमकी दी गई है।
पत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम का जिक्र किया गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने हल्द्वानी के रामपुर रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी का नाम अरुण कुमार निवासी फतेहगंज बिसौली जिला बदायूं उत्तर प्रदेश है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो पंजाब के मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन वहां से मालिक ने निकाल दिया।
थाना हल्द्वानी पर यूट्यूबर सौरभ जोशी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 2 करोड़ रूपये की फिरौती की मांग के सम्बन्ध में FIR दर्ज कर नैनीताल पुलिस टीम द्वारा मात्र 12 घण्टे के अन्दर ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस के आधार पर आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्र देने खुद आया था, जिस वजह से वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके साथ ही उसने पत्र में मोबाइल नंबर का जिक्र किया। जो कि उसकी पहचान की वजह बनी।












Click it and Unblock the Notifications