दोस्तों के साथ टिहरी के बालगंगा में नहाने गया युवक डूबा, ऋषिकेश में साल 2022 में नदी में गिरी कार और शव बरामद
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया युवक नहाते समय डूब गया। 21 वर्षीय युवक टिहरी के घनसाली का रहने वाला था। जिसका शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है।
टिहरी जिले के घनसाली में बालगंगा में एक युवक डूब गया। बताया गया कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने आया हुआ था। युवक का पांव फिसलने से वह नदी में डूब गया।

दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ ने गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। SDRF के डीप डाइवर अनिल नेगी द्वारा 20 से 25 फ़ीट गहराई में डाइविंग करते हुए डूबे हुए युवक को ढूंढ निकाला। जिसे रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयासों से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक की पहचान अखिलेश राणा , उम्र 21वर्ष, निवासी मेढ़ मारवाड़ी घनसाली के रुप में हुई है।
उधर ऋषिकेश- चीला शक्ति नहर में एसडीआरएफ की टीम ने एक कार और कंकाल बरामद किया। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार चीला नहर के मरम्मत कार्य के लिए नहर का पानी कम किया गया था। पानी कम करने के दौरान नहर में एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।
क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला जिसमें एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जिसे पुलिस के सुपर्द किया गया। घटना के संबंध में ज्ञात हुआ कि 02 अप्रैल 2022 को एक कार चीला शक्ति नहर में गिर गई थी। कार में पिता अर्चित बंसल, 32 वर्ष और पुत्र राघव बंसल, 03 वर्ष, निवासी- गंगानगर, ऋषिकेश सवार थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा पुत्र का शव पहले ही बरामद कर लिया था मगर पिता का शव बरामद नहीं किया गया था। आज चीला शक्ति नहर में चल रही मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह कार दिखाई दी जिसके अंदर से एसडीआरएफ ने शव बरामद किया।












Click it and Unblock the Notifications