Yamunotri dham दर्शन को जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर,हवा में अटकी 40 सांसे, ऐसे बची जानें

यमुनोत्री धाम जा रही एक बस के नियत्रंण खोने पर बस सड़क के बाहर लटक गई। गनीमत रही कि मामले में पुलिस की तत्परता से तुरंत यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस बस में 40 यात्री सवार थे।

Yamunotri dham Bus going to visit went out road, stuck in air for 40 People survived police

यमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रही एक बस के नियत्रंण खोने पर बस सड़क के बाहर लटक गई। गनीमत रही कि मामले में पुलिस की तत्परता से तुरंत यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस बस में 40 यात्री सवार थे।

राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की बस

मंगलवार को राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की बस( UK 08 PA 0673) यमुनोत्री की ओर जा रही थी। इस बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास आचनक पत्थर से टकराकर बस अनियंत्रित हो गयी। इस बीच बस का एक टायर रोड से बाहर निकल गया जिससे बस रोड के बाहर लटक गयी।

तीर्थयात्रियों सुरक्षित नीचे उतरवाकर बस को पहले खाली कराया

मौके पर तैनात उत्तरकाशी पुलिस जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुये बस सवार 40 तीर्थयात्रियों सुरक्षित नीचे उतरवाकर बस को पहले खाली कराया गया और स्थानीय लोगों का सहायता से जेसीबी व पुलिस की क्रेन को मौके पर बुलाकर रस्सों की मदद से बस को रोड पर खींचकर स्यानाचट्टी पार्किंग में खडा करवाया गया। इसके बाद तीर्थ यात्रियों को दूसरे वाहन से यमुनोत्री भिजवाया गया। उत्तरकाशी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़े हादसे को टालने में हेड़ कांस्टेबल पंकज कुमार की ओर से अहम भूमिका निभायी गयी। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहे हैं।

Recommended Video

    Yamunotri dham दर्शन को जा रही बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर,हवा में अटकी 40 सांसे, ऐसे बची जानें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+