जानिए कौन है ​कुख्यात गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी,जेल में कैसे बना महामंडलेश्वर, जांच शुरू

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी पांडे को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा का संत बनाने की जांच शुरू हो गई है। इसके साथ ही इस मामले में विवाद बढ़ता देख संतों की टीम अल्मोड़ा जाएगी।

शासन ने भी इस मामले में जांच बैठा दी है। अपर सचिव ने अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन को जांच अधिकारी नामित करते हुए प्रकरण की सात दिन के भीतर​ रिपोर्ट मांगी है।जूना अखाडा पहले ही जांच समिति का गठन कर चुका है।

who notorious gangster underworld don Prakash Pandey how became Mahamandaleshwar jail investigation started

अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन प्रकाश पांडेय उर्फ पीपी पांडे को गुपचुप तरीके से जेल में दीक्षा देकर मठों का उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद से मामला गरमाता जा रहा है। अल्मोड़ा के रानीखेत स्थित खनौइया गांव निवासी प्रकाश पांडे उर्फ पीपी कभी छोटा राजन का दाहिना हाथ हुआ करता था और उसके बाद खुद अपना गिरोह बनाया।

शाहरुख खान से भी रंगदारी मांगी थी
प्रकाश पांडेय पर हत्या और फिरौती जैसे मामले चल रहे हैं। जो कि इन दिनों अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 14 साल पहले विदेश से गिरफ्तारी के बाद से प्रकाश पांडे उम्रकैद की सजा काट रहा है। छोटा राजन गैंग में शामिल रहे प्रकाश का नाम दर्जनों हत्याओं, फिरौती, अपहरण में आ चुका है। फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान से रंगदारी मांगने वाले प्रकाश पांडे उर्फ पीपी उर्फ बंटी पांडे को वियतनाम से गिरफ्तार किया गया था।

जेल के अंदर ही दी गुरु दीक्षा
पिछले साल अगस्त में पौड़ी जेल से पीपी को हरिद्वार जिला जेल शिफ्ट किया गया। इसके बाद कुछ माह पूर्व उसे अल्मोड़ा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। हाल ही में कुछ तथाकथित संतों द्वारा उसको जेल के अंदर ही गुरु दीक्षा देकर अखाड़े में शामिल करने का दावा किया गया।

सात सदस्यीय कमेटी का गठन
मामले को संज्ञान में लेते हुए महंत हरि गिरी ने जांच कर दोष‍ियों के ख‍िलाफ कार्रवाई की बात कही है। इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही जिन संतों ने मठाधीश या महामंडलेश्वर बनाने की कार्रवाई की थी, उन्हें जांच के दायरे में लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+