Delhi-Dehradun Expressway कब होगा चालू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया, ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून
Delhi-Dehradun Expressway दिल्ली-देहरादून राजमार्ग का कार्य अंतिम चरणों में है। जनवरी 2026 तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा कर लिया जाएगा। संसद में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने बताया कि लंबित मुकदमे के कारण अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन खंड में 70 मीटर सर्विस रोड का हिस्सा बाधित है।
राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे की प्रगति को लेकर पूछे गए सवाल का केंद्रीय मंत्री ने दिया है। उन्होंने बताया कि 210 किलोमीटर की लंबाई का 6-लेन पहुंच-नियंत्रित गलियारा का कार्य का कार्य अंतिम चरण में है। फिलहाल एक्सप्रेसवे की संशोधित निर्धारित तिथि जनवरी 2026 है।

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक एलिवेटेड हिस्से को ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। यह अक्षरधाम से खेकड़ा तक जाता है। जल्द ही एक्सप्रेसवे पूरी तरह शुरू हो जाने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर दो-ढाई घंटे में पूरा होगा। अभी इसमें 6-6:30 घंटे लगते हैं। उम्मीद की जा रही है जल्द ही पूरे एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री के नए दावे के अनुसार ये एक्सप्रेसवे जनवरी तक खोल दिया जाएगा।
इसके अलावा एक और सवाल के जबाव में केंद्रीय दुर्घटना और जीवन बीमा प्रदान करने वाली योजनाओं को लेकर जानकारी दी गई कि अब तक उत्तराखंड में 150 करोड़ से अधिक की मदद जरूरतमंदों को इससे मिला चुकी है। राज्यसभा सदन पटल पर भट्ट द्वारा जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत महत्व्पूर्ण जानकारियां मांगी गई।
जिसके ज़बाब में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड राज्य में जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 26 नवंबर तक भुगतान के लिए हुए कुल 6606 दावों के सापेक्ष कुल और 132.12 करोड़ की राशि प्रदान की जा चुकी है। इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत किए 1131 दावों में 22.62 करोड़ रुपए की मदद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications