मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, 30 अप्रैल तक इन इलाकों में रेड अलर्ट भी हुआ जारी

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया

देहरादून, 27 अप्रैल। उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने जा रही है। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलने जा रही है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। जिससे मौसम अधिक शुष्क हो सकता है। फिलहाल 30 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम रहने जा रहा है। देहरादून में मंगलवार को तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।

Recommended Video

    Weather Update: भीषण गर्मी और लू ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, IMD ने फिर जारी किया अलर्ट | वनइंडिया
     Weather update - be ready for the scorching heat, till April 30, red alert has also been issued in these areas.

    29 के बाद पहाड़ों में बारिश के आसार
    मौसम को लेकर अगले तीन-चार दिन भी किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 से 29 अप्रैल के दौरान कुमाऊं के अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहेगा। मैदानी इलाकों में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस अवधि में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। हालांकि 29 अप्रैल से पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि 29 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन देखना ये होगा कि कितना असरदार रहेगा। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को लेकर पांच पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल को इन तीन जिलों के साथ-साथ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
    आग की घटनाओं से बढ़ रही टेंशन
    एक तरफ गर्मी पसीने छूड़ा रही है। दूसरी तरफ तापमान बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड के जंगल तेजी से धधक रहे हैं। मंगलवार को 12 घंटे में जंगलों की आग की 124 घटनाएं दर्ज की गईं। 252 हेक्टेयर जंगल जल गए। यह इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड नुकसान है। हरिद्वार में राजाजी पार्क के जंगल,उत्तरकाशी जिले के पुरोला में जंगल जलने की सूचनाएं है। मंगलवार को गढ़वाल में 58 और कुमाऊं में 61 और वन्यजीव क्षेत्रों में 5 घटनाएं हुईं। 231 हेक्टेयर आरक्षित और 21 हेक्टेयर सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में जंगल जला। अब तक राज्यभर में 1871 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। वनाग्नि की 1216 घटनाएं अब तक हो चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+