Uttarakhand में आसमानी आफत, भूस्खलन ने छीनी सात जिंदगियां, चारों धाम यात्रा मार्ग बंद, अब भी हाई अलर्ट
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई जिदंगियां संकट में हैं। आसमान से बरस रही आफत लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आई है।
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से कई जिदंगियां संकट में हैं। आसमान से बरस रही आफत लोगों के लिए मुसीबतें लेकर आई है। मंगलवार को अब तक प्रदेशभर में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की जान जा चुकी है। उत्तरकाशी में चार, रुद्रप्रयाग में एक और विकासनगर में दो लोगों की भूस्खलन के चलते मौत हो गई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बीते 24 घंटे में कुल गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं। मंगलवार को सबसे बड़ी घटना गंगोत्री हाईवे से सामने आई जहां गंगनानी के समीप खड़े वाहन पहाड़ी से मलबा आने से दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है।
Recommended Video
चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर बोल्डर आने से वाहन उसकी चपेट में आ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हरिद्वार और देहरादून में कई कॉलोनियां जलभराव से पानी में डूबी हुई हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की लगातार अपील की जा रही है।
देहरादून में कई इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। नया गांव थाना पटेल नगर क्षेत्र का भुडपुर गांव जलमग्न हो गया। इस दौरान तीन घरों में ज्यादा पानी भरने से परिवार के लोग वहीं फंस गए। तेज बारिश के बीच पुलिस ने रस्सों के सहारे तीनों परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications