केदारनाथ उपचुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग, 90,875 मतदाता करेंगे 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Kedarnath by-election केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर 20 नवंबर बुधवार को वोटिंग होगी। दूरस्थ पोलिंग बूथ के लिए सोमवार को ही 7 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई थी, जबकि आज अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान से 166 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

केदारनाथ विधानसभा में इस बार 90,875 मतदाता हैं. जिनमें 44,919 पुरुष और 45,956 महिला मतदाता शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा को दो जोनल एवं 27 सेक्टर में बांटा गया है।

Voting for Kedarnath by-election on Wednesday 90 875 voters will decide the fate of 6 candidates

कार्मिकों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दिव्यांग बूथ समेत बुजुर्ग, युवा और यूनिक बूथ तैयार किए गए हैं, जिसमें संबंधित क्षेत्र या गांव के मतदाताओं से कल होने वाले मतदान में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई है। केदारनाथ उपचुनाव में वोटिंग को लेकर कुल 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल तैनात है। साथ ही जिन स्थानों में वन क्षेत्र हैं, वहां स्थानीय वन रेंजर भी तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर वन क्षेत्र में क्षेत्रीय वन अधिकारी और संवेदनशील बूथों पर सीपीएफ टीम भेजी गई है। इसके अलावा 130 पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, बीएलओ को भी तैनात किए गए हैं। पुलिस के साथ ही होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि 1200 से भी अधिक पुलिसकर्मी इसमें लगे हैं। होमगार्ड और सीएपीएफ की भी तैनाती की गई है।

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत समेत 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। बीते एक माह में भाजपा की और से सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी सांसद, मंत्री और दिग्गज नेताओं ने जमकर प्रचार किया जबकि कांग्रेस की और से पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, गणेश गोदियाल समेत पूरा विपक्ष एकजुट होकर प्रचार में जुटा रहा। अब 23 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+