Virat Anushka Uttarakhand इन वादियों में गुड टाइम बिता रहे विरुष्का, तस्वीरें हो रही वायरल,ये खास कनेक्शन
उत्तराखंड के कुमाऊं टूर पर विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों उत्तराखंड टूर पर हैं। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ कुमाऊं में समय बिता रहे हैं। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बना रखी है। हालांकि इस बीच जब भी उन्हें मौका मिला तो वे अपने प्रशंसकों के बीच पहुंचकर फोटो खिंचवा रहे हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।

पहाड़ में गुड टाइम बिता रहे विराट, अनुष्का
सोशल मीडिया में इस समय उत्तराखंड का वेदर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही पहाड़ की वादियां हल्के बर्फ में स्वर्ग जैसा एहसास कराती हैं। यही कारण है कि यहां सालभर सेलिब्रेटी का आना जाना लगा है। ऐसे ही एक सेलिब्रेटी बीते कुछ दिनों से पहाड़ में गुड टाइम बिता रहे हैं। वो हैं खेल और सिने जगत की सबसे हॉट जोड़ी विराट, अनुष्का।

बेटी के साथ नैनीताल के भवाली, अगले दिन विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे
विराट और अनुष्का बुधवार को अपनी बेटी के साथ हेलीकॉप्टर से नैनीताल के भवाली पहुंचे थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद अगले दिन विराट और अनुष्का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे।

धाम में दोनों ने ध्यान लगाया और पूजा पाठ किया
जहां दोनों ने नीम करोली महाराज के दर्शन किए। दोनों की कैंची धाम और नीम करौली महाराज पर गहरी आस्था बताई जा रही है। धाम में दोनों ने ध्यान लगाया और पूजा पाठ किया। इस दौरान दोनों को प्रशंसकों ने रोककर जमकर फोटो भी खिंचाई।

भवाली के आसपास घूमते हुए फोटोज सोशल मीडिया में जमकर वायरल
विराट और अनुष्का का ये पूरा कार्यक्रम पूरी तरह से पर्सनल रखा गया है। जिसमें मीडिया से दूरी बनाई हुई है। इस बीच विराट, अनुष्का की भवाली के आसपास घूमते हुए फोटोज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। मान्यता है कि देवभूमि का कैंची धाम एक ऐसी जगह है जहां कोई भी मुराद लेकर जाए तो वह खाली हाथ नहीं लौटता। इस धाम में बाबा नीम करौली को भगवान हनुमान का अवतार माना जाता है। देश.विदेश से हज़ारों लोग यहां हनुमान जी का आशीर्वाद लेने आते हैं।

विराट,उत्तराखंड के दामाद
विराट, अनुष्का का उत्तराखंड से खास कनेक्शन है। विराट को उत्तराखंड का दामाद कहा जाता है। अनुष्का का बचपन देहरादून में ही बीता है। अनुष्का का उत्तराखंड से खास लगाव है। साथ ही अनुष्का कई बार अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड को प्रमोट करती नजर आती है। बीते दिनों अनुष्का ने नीम करौली महाराज को याद किया था। इसके बाद वे दर्शन करने भी पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications