Viral video: नैनीताल में चले जमकर चप्पू, नाविक और पर्यटकों के बीच बवाल

नैनीताल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड का बताया जा रहा है। जिसमें किसी बात को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच जमकर बवाल हुआ।

नैनीताल का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड का बताया जा रहा है। जिसमें किसी बात को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद हाथापाई तक बढ़ गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। इस बीच नाविक हाथापाई के बीच पतवार भी चलाते हुए दिख रहे हैं।

 Viral video: Uproar between rowers, sailors and tourists in Nainital fierce fighting mallitaal boat club

वायरल वीडियो में कुछ लोग झील में भी विवाद के बीच गिरते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वहा लोगों कीं भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार घूमने नैनीताल आया हुआ था। जिनकी किसी बात को लेकर नाविक से विवाद हो गया। इस पूरे विवाद में पर्यटकों का परिवार और नाविक एक दूसरे के आमने सामने हो गए। जिस पर विवाद बढ़ा और मारपीट होने लगी।

Recommended Video

    वायरल वीडियो, नैनीताल में चले जमकर चप्पू

    देखते ही देखते झील किनारे नाव में विवाद मारपीट में बदल गया और नाव की पतवार एक दूसरे पर चलने लगे। इस बीच एक दो बार पर्यटक नाव से बाहर झील में गिर गए। जिन्हें बाहर निकाल लिया गया। काफी देर तक ये बवाल चलता रहा। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। ऐसे में पर्यटक और स्थानीय व्यापारियों के बीच कई बार विवाद हो जाता है। लेकिन इस तरह के वीडियो सामने आने से कई बार छवि भी धूमिल हो जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+