Viral video: पर्यटकों ने तेज नदी के बहाव में उतार दी कार, मुश्किल में फंसी जान, ऐसे किया गया रेस्क्यू

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां कुछ पर्यटकों ने नदी में अपनी कार उतार दी। नदी का बहाव इतना तेज था कि कार कई देर तक पानी में फंसी रही। जिसके बाद सवारियों की जान मुश्किल में पड़ गई। बाद में युवकों को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

 Viral video: Tourists put car in the flowing river, life is in trouble, this is how the rescue done

प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के मरचूला के पास रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के पास महिंद्रा थार से कुछ युवक राइडिंग कर रहे थे। जो कि अपनी कार नदी में ले गए। इसी बीच नदी के तेज बहाव के साथ जीप बहती चली गई और युवक उसी में फंस गए। बाद में जीप कुछ दूरी पर बीच नदी में एक पत्थर पर जाकर रुक गई।

Recommended Video

    Viral video: पर्यटकों ने तेज नदी के बहाव में उतार दी कार,मुश्किल में फंसी जान, ऐसे किया गया रेस्क्यू

    इस बीच लोगों ने राजस्व की टीम को सूचना दी। गोताखोर कूदकर जीप तक पहुंचे। बाद में जीप के शीशे तोड़कर उसमें फंसे तीनों युवकों को सेफ्टी जैकेट और रस्सी की मदद से नदी से बाहर निकाला। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जीप को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद रामनगर से क्रेन मंगाकर उसकी मदद से जीप को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि तीनों सुरक्षित हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+