रील के चक्कर में सारे हदें पार,महिला ने पुलिस की वर्दी पहनकर कर दिया कुछ ऐसा कि अब मांगनी पड़ी माफी
सोशल मीडिया का क्रेज फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसा कमाने के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर सकते हैं। इस तरह की आए दिन शिकायतें सामने आ रही हैं। कोई गलत तरह के स्टंट कर रहा है तो कोई अमानवीय हरकतों से भी बाज नहीं आ रहे हैं। लोग हदें तक पार कर रहे हैं।
पुलिस भी इस तरह के लोगों से निपटने को लगातार सोशल मीडिया में नजर रखकर कार्रवाई करने में जुटी है। इस तरह का एक अनोखा मामला नैनीताल से सामने आया है। यहां एक महिला ने फेमस होने और पैसा कमाने की चाह में पुलिस वर्दी का गलत प्रयोग व गलत कंटेंट के साथ वीडियो पोस्ट कर दिया।

जिस पर पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की। महिला द्वारा उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर गलत शब्दों के साथ वीडियो बनाकर डाले गए थे। पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेकर पहले महिला के वीडियो हटवाए उसके बाद महिला ने माफी भी मांगी। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने यह वर्दी आनलाइन डिलीवरी के जरिए मंगवाई थी।
पुलिस ने इस तरह के वीडियो से बचने की अपील की है। एक अन्य घटनाक्रम में एक व्यक्ति ने तो हदें की पार कर दी। हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक अर्द्धनग्न होकर अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल देने लगा। इससे महिलाएं घबरा गई। उन्होंने बनभूलपुरा पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस युवक को पकड़कर ले गई और उसका चालान काटकर उसे रिहा किया।
बताया गया कि युवक सोशल मीडिया में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए इस तरह की वीडियो शूट कर रहा था। वह हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक अर्द्धनग्न होकर अपने शरीर में कालिख पोतकर महिलाओं को गुड़िया के बाल देने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर हवालात में बैठा दिया। साथ ही लिखित माफीनामा देने के तीन घंटे बाद उसका चालान काटकर उसे रिहा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications