Viral video: चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, दरक रहा पहाड़, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
सोशल मीडिया में एक चमोली जिले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बारिश से भूस्खलन और पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर मुसीबत बनकर आई है। पहाड़ों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो रही है। साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग बाधित हो रहा है।

इस बीच सोशल मीडिया में एक चमोली जिले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बारिश से भूस्खलन और पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल हो रहा है।
VIDEO | A landslide was reported in Uttarakhand’s Chamoli district earlier today. More details are awaited. pic.twitter.com/LR2Cm84Hxt
— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2023
उत्तराखंड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना चमोली क्षेत्रान्तर्गत छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। भारी बारिश से उत्तराखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जगह जगह भू स्खलन और यात्रा मार्ग बाधित हो रहा है। बुधवार को भू स्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की सूचना है।












Click it and Unblock the Notifications