Viral video: तीन मंजिला होटल जमींदोज, भूस्खलन से सेकंडों में मलबे में तब्दील हो गया तीन मंजिला भवन
एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज होता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रुद्रप्रयाग के रामपुर का है, जो कि केदारनाथ मार्ग पर स्थित है।
उत्तराखंड में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। पहाड़ों में बारिश से भूस्खलन और मलबा आने से लगातार नुकसान होने की खबरें सामने आ रही है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तीन मंजिला मकान जमींदोज होता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो रुद्रप्रयाग के रामपुर का है, जो कि केदारनाथ मार्ग पर स्थित है।

रुद्रप्रयाग के रामपुर में भूस्खलन के कारण 32 कमरों का एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। जिस समय ये घटना हुई, वहां पर कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। गनीमत रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई क्योंकि पहले ही होटल को खाली करवा दिया गया था।
Recommended Video
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें केदारनाथ के मार्ग पर एक 3 मंजिला होटल धराशायी होता नजर आ रहा है। होटल रुद्रप्रयाग के रामपुर में था। होटल गिरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और लोगों को आसपास से हटाया। घटना दिन की है, अगर रात में इस तरह की घटना सामने आती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक, यह होटल 35 कमरों का था। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए होटल में आए पर्यटकों और कर्मचारियों को पहले ही बाहर जाने को कह दिया गया था। उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खलन और पहाड़ी मलबा आने से कई तरह की घटनाएं सामने आ रही है। जिससे कई बार जान माल का नुकसान भी हो रहा है। हालांकि अभी तक प्रशासन की मुस्तैदी से इस प्रकार की अनहोनी से बचने के उपाय किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications