Viral video: पानी के तेज बहाव में फंसी बस, छत पर चढ़कर और कूदकर बचाई यात्रियों ने जान
Viral video देहरादून का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बस बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी हुई है और यात्री बस में चढ़कर किसी तरह से जान बचा रहे हैं।
Viral video उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। इस बीच नदी नाले उफान पर हैं। जिससे कहीं भी किसी तरह के हादसे की डर बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बस बरसाती नाले के तेज बहाव में फंसी हुई है और यात्री बस में चढ़कर किसी तरह से जान बचा रहे हैं। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि बस करीब आधे घंटे पानी में फंसी रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे का है। देहरादून के नजदीक शिमला बाईपास रोड पर रामगढ़ गांव के पास सिगनी वाला खाले में रविवार को भारी मात्रा में बरसाती पानी के बीच नाहन डिपो की एचआरटीसी की बस फंस गई।
#WATCH | Uttarakhand | A Himachal Pradesh Roadways bus got stuck in a swollen drain near Vikasnagar while coming to Dehradun.
(Visuals - viral video confirmed by Police) pic.twitter.com/eCSFqmzGiY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2023
इसके चलते बस में सवार करीब 50 यात्रियों की सांसें अटक गईं। यात्रियों ने बस की छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्राी सुरक्षित बाहर निकल गए। बताया जा रहा है कि खाले को पार करते हुए तेज बहाव में यह बस फंस गई थी। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह पहले यात्रियों को बाहर निकाला फिर ट्रैक्टर की मदद से बस को पानी के बाहर खींचा।












Click it and Unblock the Notifications