Viral video: सरेआम मारपीट करने वाली मंत्री जी का एक और वीडियो हुआ वायरल, तोड़ डाला ये बड़ा रूल
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बार मंत्री की फ्लीट को जबरन जाम के बीच से गलत दिशा में निकालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का मामला थमा नहीं की मंत्री का एक ओर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बार मंत्री की फ्लीट को जबरन जाम के बीच से गलत दिशा में निकालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर वीडियो बना रहे लोगों ने आपत्ति जताई है।
Recommended Video
ट्रैफिक जाम होने के बावजूद मंत्री की गाड़ी को गलत दिशा से आगे पास कराया
वीडियो में दावा किया गया है कि दोनों तरफ ट्रैफिक जाम होने के बावजूद भी मंत्री की गाड़ी को गलत दिशा से आगे पास कराया जा रहा है। इतना ही नहीं मंत्री के पीछे कुछ ओर गाड़ियां भी इस तरह ट्रैफिक रुल्स तोड़ते हुए आगे बढ़ती जा रही है। वायरल वीडियो देहरादून का बताया जा रहा है। जहां पर श्यामपुर फाटक के पास ट्रैफिक जाम लगा होता है। इस बीच एक पुलिस वाला दूसरी दिशा से आ रही पुलिस की गाड़ी और मंत्री की गाड़ी को पास करवाता है।
एक बार फिर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर आम लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
इस गाड़ी में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बैठे नजर आ रहे हैं। उनकी कार के पीछे चार ओर गाड़ियां भी रॉन्ग साइड से जाती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक बार फिर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर आम लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। बता दें कि हाल ही में ऋषिकेश की सड़क पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का मारपीट का एक वीडियो वायरल हो चुका है। जिसमें मंत्री गाड़ी से उतरकर एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट करते नजर आए। इतना ही नहीं मंत्री के साथ सुरक्षाकर्मी भी उस व्यक्ति की धुलाई करते हुए दिखे। जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से पुलिस को कंप्लेन कराई गई। इस मामले में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications