देहरादून में डांस स्टेप के जरिए ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले जोगेंद्र हुए वायरल, 6 दिसंबर को होंगे सम्मानित
देहरादून, सितंबर 15। देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने वाले होमगार्ड जोगेंद्र कुमार इन दिनों देश के नए 'डांसिंग कॉप' बने हुए हैं। जोगेंद्र कुमार अपने अनोखे अंदाज से सड़क पर रहकर ट्रैफिक को कंट्रोल करते हैं और अपने इसी अंदाज के चलते वो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। उनके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। जोगेंद्र को उनके इस अंदाज के लिए अब राज्य सरकार सम्मानित करने जा रही है।

6 दिसंबर को सम्मानित होंगे जोंगेद्र
जानकारी के मुताबिक, जोगेंद्र कुमार को आगामी 6 दिसंबर के दिन होमगार्ड डिस्क और प्रशंसापत्र दिया जाएगा। गुरुवार को कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना ने यह घोषणा की। आपको बता दें कि जोगेंद्र कुमार की प्रशंसा डीजीपी अशोक कुमार ने भी एक ट्वीट के जरिए की है।
जोगेंद्र कुमार इस सम्मान की घोषणा से काफी खुश हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि मेरा यह अनोखा अंदाज लोगों के चेहरे पर खुशी लेकर आता है और मैं यह देखकर काफी खुश होता हूं। लोग मेरे इस अंदाज का खूब आनंद लेते हैं और अपनी-अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। मैं ऐसा इसलिए किया है ताकि लोग ट्रैफिक सिग्नल पर रूकने के बाद बोर न हो और उनका मनोरंजन होता रहे।
आपको बता दें कि जोगेंद्र कुमार का वीडियो पिछले दो दिन से बहुत अधिक वायरल हो रहा है। वो इसी उत्साह के साथ ट्रैफिक का संचालन करते हुए नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications