VIDEO: प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर झूमे टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स, रासो व जागर पर किया पांडव नृत्य
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल के पास बाबा बौखनाग मेले में ऑस्ट्रेलिया के टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर झूमे। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोक कलाकारों के साथ अर्नोल्ड डिक्स ने रासो नृत्य के साथ जागर पर पांडव नृत्य भी किया।
उत्तरकाशी का सिलक्यारा टनल हादसा आज भी हर किसी के जहन में है। जब 17 दिन तक 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए नेशनल से लेकर इंटरनेशनल तक की एजेंसियां और एक्सपर्ट जुटे रहे। इनमें सबसे अहम रोल रहा अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स का।

अब घटना के एक साल बाद अर्नोल्ड डिक्स फिर से सिलक्यारा पहुंचे। सिलक्यारा टनल को सुरक्षित रखने और मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बौखनाग देवता की पूजा की गई, इसके साथ ही टनल के बाहर बौखनाग मंदिर बनाने का ऐलान किया गया। जिस पर काम चल रहा है। सिलक्यारा के पास उत्तरकाशी के बड़कोट के नाग टिब्बा मोराल्टू टॉप में बाबा बौखनाग मेला आयोजित होता है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसे राजकीय मेला घोषित किया है। 25 नवंबर से मोराल्टू टॉप में दो दिवसीय बाबा बौखनाग मेला का आगाज हो गया है। आयोजकों ने उत्तराखंड के लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स को भी निमंत्रण दिया था। जिन्होंने मेले में शिरकत की।
सिलक्यारा टनल (सुरंग) के पास भी बाबा बौखनाग मेले सांस्कृतिक संध्या आयोजन किया गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स और लोकगायक जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण को आमंत्रित किया गया। ऑस्ट्रेलिया के टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। जो कि प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर झूमे। इतना ही नहीं लोक कलाकारों के साथ रासो नृत्य के साथ जागर पर पांडव नृत्य भी किया।
12 नवंबर 2023 की सुबह अचानक सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा ढह गया था।. जिसके चलते 41 मजदूर अंदर यानी टनल में ही फंस गए थे। जिन्हें निकालने के रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन से जुड़े भूमिगत परिवहन के विशेषज्ञ ऑस्ट्रेलियन अर्नोल्ड डिक्स को बुलाया गया था। आखिरकार 17 दिन बाद यानी 28 नवंबर 2023 को रैट माइनर्स की मदद से सभी मजदूरों का रेस्क्यू किया गया।
उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल के पास बाबा बौखनाग मेले में ऑस्ट्रेलिया के टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के गीतों पर जमकर झूमे। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोक कलाकारों के साथ अर्नोल्ड डिक्स ने रासो नृत्य के साथ जागर पर पांडव नृत्य भी किया। pic.twitter.com/edeU4pjaRJ
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) November 27, 2024












Click it and Unblock the Notifications