बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा के पास ग्लेशियर टूटने का वीडियो आया सामने, पुलिस ने क्या बताया
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा के पास ग्लेशियर टूटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर न होने का जानकारी दी है। चमोली पुलिस ने ग्लेशियर टूटने की पुष्टि की है।
चमोली स्थित बदरीनाथ धाम से एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कंचन गंगा के ऊपर से ग्लेशियर टूटकर तेजी से नीचे की तरफ आ रहा है। जिसमें सफेद धुंआ सा निकलता हुआ दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि बदरीनाथ धाम से ऊपर के इलाकों में बीते दिनों काफी अच्छी बर्फबारी हुई थी। अब चटक धूप निकल रही है। चटक धूप की वजह से कई बार ग्लेशियर नीचे की तरफ फिसल जाते है और इस तरह की घटना होती है। केदारनाथ धाम के ऊपरी इलाकों में अक्सर इसी तरह की घटनाएं देखने को मिलती है।
चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें बद्रीनाथ स्थित कुबेर पर्वत से बर्फ के साथ एक चट्टान का छोटा हिस्सा गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है जो इन ऊँचाई वाले क्षेत्रों में अक्सर होती रहती है। गिरा हुआ हिस्सा नीचे एक जगह डिपॉजिट हो गया है, और इससे किसी भी प्रकार की कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है।
चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है, और सभी रास्ते पहले की तरह खुले हैं। हम सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस वीडियो के संबंध में किसी भी तरह की नकारात्मक या भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है। सुरक्षित रहें।
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में कंचन गंगा के पास ग्लेशियर टूटने का वीडियो आया है। पुलिस प्रशासन ने घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर न होने का जानकारी दी है। चमोली पुलिस ने ग्लेशियर टूटने की पुष्टि की है। pic.twitter.com/pBfnzanAOe
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) October 17, 2025












Click it and Unblock the Notifications