यमुनोत्री हाईवे पर हनुमानचट्टी के पास यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत, तीन घायल

यमुनोत्री हाईवे पर हनुमानचट्टी के समीप सीमेंट से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को सड़क तक पहुंचाया है।

vehicle accident Hanumanchatti on Yamunotri Highway fell into deep ditch driver dead three injured

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बड़कोट से सीमेंट भरकर एक यूटिलिटी वाहन जानकीचट्टी की ओर से जा रहा था। चालक समेत चार लोग सवार थे। वाहन हनुमानचट्टी के समीप पहुंचा तो वहां पर यूटिलिटी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग समेत पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। घटना में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाने के बाद पुलिस ने 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट के लिए रवाना किया।

वाहन चालक की पहचान 35 वर्षीय सोहन लाल निवासी स्यालना के रुप में हुई। सोहन लाल ही यूटिलिटी वाहन का स्वामी था। घटना में घायल तीनों लोग भी स्थानीय बताए जा रहे हैं। यह लोग बड़कोट से जानकीचट्टी जा रहे थे। चालक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।
घायलों के नाम

  • गिरीश चन्द्र, ग्राम सनौर उम्र 43 वर्ष
  • जयदेव , ग्राम स्यालना, 42 वर्ष
  • पपेंद्र सिह , ग्राम स्यालना, 42 वर्ष
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+