Uttarkashi Tunnel Rescue: सिलक्यारा सुरंग से श्रमिकों को निकालने का प्रयास जारी, सीएम धामी ने कही यह बात

Uttarakhand Tunnel: सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों की जान बचाने का प्रयास जारी है। रेस्क्यू के दौरान में कई तरह के अवरोध आ रहे हैं। कई मशीनों खोज बचाव के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचाई जा रही हैं। इस बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया है कि बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ जारी है।

uttarkhand news
सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल में केंद्रीय एजेंसियों, सेना, प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी भी निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। सभी श्रमिक भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ज्ञात हो कि चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। टनल के अंदर फंसे श्रमिकों को लगातार पाइप के जरिए खाना पहुंचाया जा रहा है। देशभर के लोगों की उम्मीद है कि मजदूर सकुशल बाहर आ जाएंगे।

इधर उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी की मेंबर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा है कि टनल में फंसे श्रमिकों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जा रहा और परिवार से उनकी बातें करवाई जा रही है। वहीं अब टनल के पास लोकल लोगों के द्वारा हवन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में 56 करोड़ रुपये की दी सौगात, कई प्रोजेक्ट का किया भूमि पूजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+