उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में 56 करोड़ रुपये की दी सौगात, कई प्रोजेक्ट का किया भूमि पूजन
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत में लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट को सौगात दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर चंपावत में 55.90 करोड़ की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। टनकपुर बस अड्डे का लोकार्पण होने पर स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को कई सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को किया नमन












Click it and Unblock the Notifications