Uttarkashi Cloudburst हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम पहुंची धराली, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर डटे

Uttarkashi उत्तरकाशी के धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। धराली आपदा के कारण गंगोत्री क्षेत्र में फंसे 58 लोगों को आज वायु सेना के विमान और MI-17 से पहुंचाया देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया।

अब तक 170 यात्रियों को देहरादून लाया जा चुका है। उधर हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी धराली पहुंची। चिनूक से शनिवार सुबह 125KV जेनसेट, ओयल बैरल, ड्राई राशन सहित राहत एवं बचाव सामाग्री धराली भेजी गई।

Uttarkashi Cloudburst 4 scientists Hyderabad reached Dharali Chinook MI-17 Cheetah helicopters

धराली में 05 अगस्त की आपदा के कारण फंसे लोगों/तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू जारी है। वायुसेना के विमान, चिनूक, एमआई-17 और चीता हैलीकाप्टर की मदद से यहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। शनिवार को 58 तीर्थयात्रियों को हर्षिल से जौलीग्रांट, देहरादून पहुंचाया गया।

उत्तरकाशी से अभी तक 170 लोगों को सुरक्षित देहरादून जौलीग्रांट पहुंचाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा चुका है। हैदराबाद के 04 साइन्टिस्टों की टीम को भी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उत्तरकाशी-धराली पहुंचाया गया है।

जिला प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ एयरपोर्ट पर तैनात है। देहरादून एयरपोर्ट पर लाए जा रहे यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक उपचार, निःशुल्क दवा वितरण और रिफ्रेशमेंट कराने के बाद स्पेशल वाहनों से आईएसबीटी देहरादून और ऋषिकेश भेजा जा रहा है। जहां से यात्री अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे है। उत्तरकाशी से हैलीकॉप्टर द्वारा सकुशल देहरादून पहुंचाने के लिए तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड सरकार का आभार जताया।

जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम तत्परता के साथ राहत कार्यो में जुटी है। रेस्क्यू कार्यो के लिए सभी आवश्यक संशाधनों को धराली भेजा जा रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शनिवार को 125 केवी का जेनसेट, ओयल बैरल सहित जरूरी राहत सामग्री धराली भेजी गई। देहरादून से सेना और हेलीकॉप्टर के जरिए तीन दिन से रेस्क्यू जारी है। इस बीच पुलिस और प्रशासन भी रेस्क्यू अभियान को लेकर पूरी तरह से समन्वय बनाकर काम करने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+