पेपरलीक मामले के आरोपी हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर कार्रवाई की तैयारी, प्रशासन को नहीं मिल रहा बुलडोजर

पेपरलीक मामले के आरोपी हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर चलेगा बुलडोजर

देहरादून, 27 सितंबर। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह के उत्तरकाशी के सांकरी स्थित रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। लेकिन कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को बुलडोजर नहीं मिल पा रहा है। जिससे कार्रवाई में देरी हो रही है। रविवार को ही हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा चुकी थी। लेकिन बताया जा रहा है कि आदेश लीक होने से प्रशासन ने इसे स्थगित कर दिया।

देवदार की लकड़ी से बना आलीशान रिजॉर्ट

देवदार की लकड़ी से बना आलीशान रिजॉर्ट

उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के सांकरी गांव में नकल माफिया हाकम सिंह का देवदार की लकड़ी से बना आलीशान रिजॉर्ट है। पेपर लीक में जेल में बंद हाकम सिंह के सांकरी स्थित रिजॉर्ट पर रविवार को ही नोटिस चस्पा हो गया है। राजस्व व वन विभाग की टीम ने सांकरी गांव पहुंचकर रिजॉर्ट की नापजोख की जिसमें सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुष्टि के बाद नोटिस चस्पा कर दिया गया। एसटीएफ और राजस्व पुलिस की जांच में रिजॉर्ट के सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए जाने की पुष्टि हुई थी जो कि गोंविद वन्यजीव विहार की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है।

प्रशासन की जांच में अवैध कब्जा होने की पुष्टि

प्रशासन की जांच में अवैध कब्जा होने की पुष्टि

पेपर लीक मामले में हाकम सिंह की संलिप्तता सामने आने के बाद से ही हाकम का रिजॉर्ट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यह रिजॉर्ट काफी आलीशान बताया जा रहा है। जिसमें कई वीआईपी रूकते और फोटो खिंचाते हुए सोशल मीडिया में नजर आ चुके हैं। जिसके बाद हाकम के नौकरशाहों और नेताओं से नजदीकियों को लेकर खुलासे हो चुके हैं। ऐसे में हाकम की संपत्ति को भी सरकार की और से पूरी तरह से जांच पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की जांच में अवैध कब्जा होने की पुष्टि हो चुकी है। इधर दावा किया जा रहा है कि हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर रविवार को बुलडोजर चलना तय हो गया था लेकिन पुलिस विभाग से पत्र लीक होने के बाद प्रशासन ने रातों रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को स्थगित कर दी। रविवार को रिजॉर्ट के पार्क क्षेत्र के साथ राजस्व, लोनिवि की भूमि पर भी अतिक्रमण करने की पुष्टि हुई। राजस्व विभाग की टीम ने हाकम सिंह के रिजॉर्ट के समीप बनाए गए उसके सेब के दो बगीचे सील कर दिए हैं। यह बगीचे भी सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं। वन विभाग भी अपने स्तर से नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर रहा है।

हाकम सिंह को ही सरकारी नौकरियों का सौदागर

हाकम सिंह को ही सरकारी नौकरियों का सौदागर

हाकम सिंह को ही सरकारी नौकरियों का सौदागर माना जाता रहा है। हाकम सिंह ने उत्तरकाशी के मौरी इलाके से छोटा काम शुरू किया और उत्तरप्रदेश के नकल माफियाओं तक कनेक्शन जोड़ लिए। शुरूआत में हाकम सिंह उत्तरकाशी के एक प्रशासनिक अधिकारी के घर कुक का काम करता था। कुछ दिनों बाद उस अधिकारी का ट्रांसफर हरिद्वार हुआ तो वह हाकम सिंह को भी अपने साथ ले गए। यहां वह अधिकारी का ड्राइवर बन गया। हरिद्वार में हाकम का कुछ लोगों के साथ उठना बैठना हुआ तो वह पेपरलीक के धंधे से जुड़ गया। यहां उसकी मुलाकात यूपी के नकल माफियाओं से हो गई। वर्ष 2008 में वह पंचायत की राजनीति में सक्रिय हो गया। वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव में वह जिला पंचायत सदस्य बन गया। इस बीच हाकम ने राजनीति में अच्छी पेंठ बना ली। हाकम सिंह ने मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक के साथ फोटो खिंचवाकर संवाद भी स्थापित कर लिए। इससे हाकम सिंह ने अकूत संपत्ति अर्जित कर सांकरी में आलीशान रिजॉर्ट तैयार करवा लिया। साथ ही विदेश तक कारोबार चलाने की भी जानकारी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+