Uttarkashi accident: विकासनगर से परचून का सामान लेकर मोरी की तरफ जा रहा वाहन यमुना में समाया, तीन की मौत

Uttarkashi accident news: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तरकाशी के डामटा क्षेत्रांतर्गत चामी के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और खाई से शवों को निकाला।

बताया गया कि वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गया। सड़क दुर्घटना आज सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। पिकअप वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर चला था।

Uttarkashi accident vehicle carrying grocery items Vikasnagar to Mori fell into Yamuna three died

जिसे मोरी पहुंचना था। पिकअप वाहन उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर चामी के समीप पहुंचा तब ही ड्राइवर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और नदी में गिर गया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार थाना पुरोला के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि डामटा के पास एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट बड़कोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया गया कि ये वाहन विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी की तरफ जा रहा था, जो डामटा क्षेत्र में चामी के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से तीनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का नाम

  • नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।
  • प्रवीण जैन पुत्र चमन लाल, निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून।।
  • अजय शाह पुत्र बरगी नाथ, निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार। हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+