Uttarakhand weather: गर्मी से कब मिलेगी रा​हत, क्या बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर क्या है अलर्ट

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में एक तरफ चारों धामों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। दूसरी तरफ गर्मी जमकर कहर बरपा रही है। देहरादून में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिससे फिलहाल किसी तरह की राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। ऐसे में अब लोग बारिश का ही इंतजार कर रहे हैं। पहाड़ी जिलों में भी गर्मी का असर नजर आने लगा है।

Uttarakhand weather When will be relief from heat weather change what is the alert regarding rain

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 31 मई को प्रदेश भर में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में 30-40 किमी. की रफ्तार से तेज हवाऐं चलेंगी। 2 जून तक उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा पर जा रहे लोग भी राहत भरी सांस ले सकेंगे।

देहरादून समेत मैदानी जिलों में सुबह उठते ही तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। दिन में लू के थपेड़े, देर शाम तक गर्म हवा से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें ओर ज्यादा बढ़ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा राहत दे रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं। देहरादून में पानी वाली जगहें लच्छीवाला, गुच्चूपानी के अलावा मसूरी के कैंपटीफाल में दिनभर पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा।

सड़कों पर दिन में कम ही लोग नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 1 जून से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बादल के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+