Uttarakhand Weather पहाड़ में जम गया पानी, मैदान में घना कोहरा, सूखी ठंड का भी प्रकोप, अब बर्फबारी का अलर्ट

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में अब सूखी ठंड के साथ ही कोहरे ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे से लोगों की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज से चार दिन बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 21 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

Uttarakhand Weather Water freezes mountains dense fog plains spell dry cold know when where snowfall alert

उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में नदी, झरने पूरी तरह से जम गए हैं। लेकिन अभी भी लोग बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे हैं। क्रिसमस और नया साल के जश्न के लिए लोग ​बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम के करवट बदलने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कोहरे की घनी चादर छा गई है। चारों तरफ धुंध फैली हुई है। हरिद्वार क्षेत्र में घना कोहरा हादसों का सबब बनता जा रहा है।

आए दिन हादसे हो रहे हैं। दिन में ही वाहनों को लाइट का प्रयोग करना पड़ रहा है।चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के चमोली जिले का नीति घाटी हो या फिर गंगोत्री नेशनल पार्क, यहां पर बहने वाली छोटी-छोटी नदियां अपने साथ बर्फ के टुकड़े बहाकर ला रही है। नीति घाटी में बहने वाले कई झरने और पहाड़ों से गिरने वाले छोटे-छोटे पानी के स्रोत पूरी तरह से जाम हो गए हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क में भी छोटी-छोटी नदियां बर्फ में तब्दील हो चुकी हैं।

फिलहाल मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 दिसंबर को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 20 और 21 दिसंबर को चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, ऐसी संभावना बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+