Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, सोनप्रयाग का शटल पार्किंग का धंस गया एक हिस्‍सा

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्र में भू-धंसाव की घटना सामने आई है। लगातार हो रही बारिश से सोनप्रयाग स्थित शटल पार्किंग का एक हिस्सा धंस गया।इस घटना में पार्किंग को आंशिक रूप से क्षति पहुँची है। भू-धंसाव की चपेट में कुछ वाहन भी आ गए, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने प्रभावित क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया और क्षेत्र में किसी के भी प्रवेश पर रोक लगा दी है। लोगों को इस ओर न जाने की लगातार हिदायतें दी जा रही हैं।

Rudraprayag

गौरतलब है कि उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर, शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। यह निर्णय मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर लिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव और गढ़वाल मंडल के आयुक्त, विनय शंकर पांडे ने बताया, "मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के कारण चार धाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।"

इस पूर्वानुमान के चलते, देहरादून, टिहरी, पौड़ी और चंपावत सहित कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सोमवार के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जिसमें कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी और अन्य स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई।

वहीं, 2 सितंबर के लिए, मौसम कार्यालय ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत भारी से भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस चेतावनी के बाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया। एक बैठक में, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि आगामी कुछ दिन चुनौतीपूर्ण होंगे, और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

धामी ने राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव, विनोद कुमार सुमन को राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) से स्थिति की निगरानी करने को कहा। उन्होंने यह निर्देश कई क्षेत्रों में भूस्खलन और जलभराव की उच्च संभावना को देखते हुए दिया।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के आयुक्तों को प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, धामी ने अधिकारियों को अगले कुछ दिनों तक नदियों के जलस्तर पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और कहा कि यह निगरानी रात में भी जारी रहनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+