Uttarakhand Weather Alert: 26 जून तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ रेड अलर्ट

uttarakhand weather update: भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कुछ बदल-बदला सा है। शुक्रवार सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश हुई। तो वहीं, ऋषिकेश में मूसलधार बारिश हुई। रुड़की व आसपास के इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

इस बीच मौसम विभाग ने 26 जून तक उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर जल भराव और पहाड़ी इलाकों में चट्टान खिसकने के साथ-साथ भूस्खलन के आसार भी जताए है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है और जोशीमठ में संयुक्त कंट्रोल रूम बनाया गया है।

rainfall-in-dehradun

वहीं, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने आज से अगले चार दिनों तक प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौमस विभाग ने शनिवार 24 जून से 26 जून तक देहरादून व नैनीताल समेत छह जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने 25-26 जून को प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने प्रदेश में आज यानी 23 जून को पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 26 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता को अलर्ट करते हुए कहा कि बारिश की वजह से राज्य में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की भी संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। इतना ही नहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

इस बीच सचिव आपदा प्रबंधन विभाग डॉ रंजीत सिन्हा ने बताया कि प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान उन्होंने बताया कि संवेदनशील जिलों में आपदा की स्थिति में बनाए जाने वाले स्टेजिंग एरिया, जॉइंट कंट्रोल रूम, शेल्टर, दूरसंचार, मीडिया मैनेजमेंट, क्रॉउड मैनेजमेंट आदि बिंदुओं पर पहले ही मॉक ड्रिल कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+