Uttarakhand weather चारों धाम समेत पर्यटन स्थलों में बर्फबारी,यहां सीजन का पहला हिमपात,आगे ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में मौसम के बदलते ही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। खास बात ये है कि नैनीताल, उत्तरकाशी, चकराता, धनोल्टी, मसूरी समेत कई इलाकों से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी हुई है।

मसूरी में आज इस सीजन का पहला हिमपात हुआ है। देहरादून में भी जमकर बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। एक बार फिर प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चार-पांच फरवरी को फिर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड के चारधाम और पर्यटन स्थलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
मसूरी में बुधवार रात से ही मौसम खराब हो गया था। देर रात क्षेत्र में जमकर ओले पड़े। जिसके बाद से ही शहर में कोहरा छाया हुआ था। गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर को बर्फबारी शुरू हो गई। जिसके बाद पर्यटक भी मसूरी पहुंचे और बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
बता दें कि न्यू ईयर के जश्न से लोगों को बर्फबारी का इंतजार था। जो कि फरवरी लगने पर ही पूरा हुआ है। बता दें कि आगे फिर से मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।जिससे एक बार फिर स्थानीय व्यापारियों को पर्यटकों के आने की उम्मीदें बढ़ गई है। बर्फबारी होते ही पर्यटक पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ जाते हैं।
उतराखंड में इस सीजन का हिमपात हुआ। पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। नैनीताल, उत्तरकाशी, धनोल्टी समेत कई जगहों से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। pic.twitter.com/t5IyjE1gyt
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) February 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications