केदारनाथ, गंगोत्री समेत चारों धाम में बर्फबारी से लोगों की बढ़ने लगी दुश्वारियां,जानिए क्या-क्या बंद

उत्तराखंड में लगातार बदल रहे मौसम और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी है। कई दिनों से पड़ रही बर्फ से इंटरनेट और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। गंगोत्री, केदारनाथ समेत चारों धाम में कई फीट तक बर्फ जमी हुई है।

uttarakhand weather snowfall Kedarnath Gangotri char dham people troubles increased know what closed

मुख्यालय से कई गांवों के संपर्क मार्ग कटे हुए हैं। जिससे स्थानीय लोगों को अब ​कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा है। चारों धाम के शीतकाल में इन दिनों भी पूजा अर्चना की जाती है। जहां पर पुरोहितों को विपरीत परिस्थितियों में रहना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में मार्च के माह में भी बर्फबारी का दौर जारी है। खत्म नहीं हो रहा केदारनाथ धाम में कई स्थानों पर अभी भी आठ से नौ फीट तक बर्फ जमने की सूचना है। धाम में हो रही लगातार बर्फबारी से यहां रह रहे कुछ साधु संत और आईटीबीपी जवानों के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही है।

धाम में दो दिनों से बिजली व्यवस्था भी ठप्प पड़ी है। केदारनाथ धाम में बीते एक सप्ताह से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है.इन स्थानों पर बर्फ काटकर बर्फ के ऊपर से पैदल मार्ग बनाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 10 मार्च से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गंगोत्री धाम में भी बीते कई दिनों से बर्फबारी जारी है। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में दो दिन से बिजली नहीं है। जबकि इंटरनेट भी बंद पड़ा है। तीन दिनों से बंद गंगोत्री हाईवे चौथे दिन भी नहीं खुल पाया है। हाईवे पर सुक्की टॉप से झाला तक आवाजाही बहाल हो गई है, लेकिन झाला से गंगोत्री तक भारी बर्फ होने के कारण हाईवे अवरूद्ध है।

इस हिस्से में बर्फ हटाने के लिए बीआरओ ने अपनी मशीने व श्रमिक लगाए हैं। बर्फबारी के चलते हर्षिल घाटी के चार सहित यमुनाघाटी का एक ग्रामीण मोटरमार्ग बंद हैं। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंगोत्री धाम सहित मोरी के 9 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+