Uttarakhand weather प्रदेश भर में बारिश का कहर, टिहरी में बादल फटा,फिर जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का कहर देखने को मिला है। टिहरी जिला लगातार आपदा की चपेट में आ रहा है।
इस बार टिहरी के घुत्तू गांव में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। घुत्तू गांव में मलवा आने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार टिहरी के घुत्तू गांव में मलबा आने की सूचना पर टीम घटनास्थल पर पहुंची। अत्यधिक वर्षा होने के कारण घत्तू मार्ग जगह-जगह बंद था, जिसे जेसीबी द्वारा खोला गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसीलदार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया जिसमे 05 गोशाला व 05 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
उत्तराखंड में मानसून की बारिश एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। मंगलवार रात को टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। मंगलवार 20 अगस्त देर रात को बारिश टिहरी जिले के कई गांवों पर आपदा बनकर आई। टिहरी जिले के धुत्तू और देवलिंग से लगे कई गांव में बादल फटने की सूचना है। बादल फटने की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम भी गांवों में पहुंची और राहत व बचाव का कार्य शुरू किया।
नैनीताल जिले के कोटाबाग में 29 साल का युवक उफनती नदी में बह गया। जिसका शव एसडीआरएफ को काफी दिनों बाद मिला। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग में भी भूस्खलन और बारिश के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा। देहरादून में भी दो लोग नदी में बह गए थे, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया।
इस दौरान एक व्यक्ति को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। सरकारी आंकड़ों को मुताबिक इस साल मॉनसून सीजन में अबतक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications