Uttarakhand Weather फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए कहां कहां, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में कल यानि मंगलवार से एक बार ​फिर मौसम की बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि 23 जनवरी को प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। जिसके बाद दो दिन से मौसम साफ बना हुआ है।

लेकिन एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर गर्जना के साथ बिजली चमकेगी और ओलावृष्टि भी होगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

Uttarakhand Weather Rain snowfall alert again know where weather like this next 5 days MOUSAM KA HAL

बीते लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने के बाद 23 जनवरी को प्रदेशभर में लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान जमकर बर्फबारी और बारिश हुई। जिससे पर्यटक और स्थानीय लोगों ने जमकर एंजॉय किया। एक बार फिर लोगों को इस तरह का मौसम मिल सकता है।

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग का कहना है कि ओलावृष्टि के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके साथ ही बिजली गिरने को लेकर भी सावधान किया गया है।.

27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए 28 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले शामिल हैं। 28 जनवरी को मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। जबकि 28 जनवरी के लिए उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। 29 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+