Uttarakhand Weather: अगले चार दिन मिलेगी राहत,वनाग्नि और चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट
उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच एक राहत वाली खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने आज से लेकर 12 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
एक तरफ वनाग्नि और दूसरी तरफ चार धाम यात्रा की चुनौती के बीच बारिश की खबर राहत और आफत भी लेकर आ सकती है। वनाग्नि के लिए राहत तो चार धाम के लिए आफत बनकर आ सकती है। मौसम विभाग की ये भविष्यवाणी उन जिलों के लिए राहत लेकर आई है जहां लंबे समय से जंगल जल रहे हैं।

10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे जबकि 12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुलते ही चारों धाम की यात्रा पटरी पर आ जाएगी। इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
ऐसे में सरकार के लिए व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। इस बीच अगर पहाड़ों में बारिश की संभावना बनी तो फिर यात्रा में भी परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 8 मई यानि आज से लेकर 12 मई तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,टिहरी गढ़वाल, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल,पिथौरागढ़, बागेश्वर,अल्मोड़ा और चंपावत में बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तमाम जिलों में तेज आंधी तूफान की संभावना जताई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर पहाड़ के हर जनपद में मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और तेज आंधी तूफान की संभावना जताई है। उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुंमाउ तक जंगल जल रहे हैं।
हेलीकॉप्टर से पानी लाकर जंगलों की आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में वन विभाग और सरकार को बारिश की उम्मीद है। बारिश से वनों में लगी आग पर काबू पाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications