Uttarakhand weather:प्री-मानसून की बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 30 मई तक येलो अलर्ट, जानिए कब तक आएगा मानसून
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश से गर्मी से राहत मिल गई है। रविवार से मौसम में काफी गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून समेत कई जिलों में प्री मानसून बारिश से तापमान गिर गया। जिससे गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने 30 मई तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
इस साल पूरे उत्तराखंड में मई की शुरुआत से ही तेज बारिश से हुई थी। जबकि कुछ दिनों को छोड़ कर होती रही हल्की बारिश से तापमान सामान्य के आसपास रहा। रविवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में इस बार इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा। जबकि कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा।
इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं।
सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बार मानसून में काफी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
केरल में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पहले ही पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मानसून के दौरान होने वाली बारिश के संबंध में आगामी दिनों में भी पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के हिसाब से उत्तराखंड में मानसून 10 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में पिछले 24 दिनों में 59 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, जून से सितंबर तक देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में सामान्य से अधिक बारिश होने से परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications